NIRF Ranking 2025: AIIMS दिल्ली शीर्ष पर, BHU, SGPGI और KGMU ने यूपी का बढ़ाया मान, देखें टॉप 10 मेडिकल संस्थानों की सूची

NEW DELHI: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 द्वारा गुरुवार 4 सितंबर को भारत के शीर्ष मेडिकल संस्थानों की तस्वीर साफ कर दी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 91.8 के प्रभावशाली स्कोर के साथ मेडिकल संस्थानों की श्रेणी में पहला स्थान बरकरार रखा है।
इस रैंकिंग में यूपी तीन प्रतिष्ठनों बीएचयू (BHU), संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 5वां और 8वां स्थान हासिल किया है, जिसने उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
AIIMS दिल्ली का जलवा बरकरार
AIIMS दिल्ली ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अत्याधुनिक शोध और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर लगातार शीर्ष स्थान बनाए रखा है। 91.8 के स्कोर के साथ, यह संस्थान मेडिकल शिक्षा और रोगी देखभाल में देश का नेतृत्व कर रहा है।
यह भी पढ़ें: SGPGI ने NIRF 2025 में हासिल किया 5वां स्थान
लखनऊ की जोड़ी ने मचाया धमाल
लखनऊ के SGPGI ने 70.09 के स्कोर के साथ 5वां स्थान हासिल किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक स्थान की छलांग है। वहीं, KGMU ने 68.77 के स्कोर के साथ 19वें से 8वें स्थान तक की उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। इन दोनों संस्थानों ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अपनी शैक्षणिक और चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता को साबित किया है।
टॉप 10 मेडिकल संस्थानों की सूची
NIRF 2025 रैंकिंग के अनुसार, भारत के शीर्ष 10 मेडिकल संस्थान इस प्रकार हैं:
- AIIMS, नई दिल्ली (91.8)
देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थान, जो शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध में अग्रणी है। - PGIMER, चंडीगढ़ (82.58)
विशेषज्ञता और उन्नत चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध, यह संस्थान लगातार दूसरा स्थान बनाए हुए है। - CMC, वेल्लोर (76.48)
तमिलनाडु का यह संस्थान किफायती स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च-स्तरीय शिक्षा के लिए जाना जाता है। - JIPMER, पुडुचेरी (73.3)
शैक्षणिक और चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए एक प्रतिष्ठित नाम। - SGPGI, लखनऊ (70.09)
उत्तर प्रदेश का गौरव, जो विशेष चिकित्सा और शोध में अग्रणी है। - BHU, वाराणसी (70.05)
मेडिकल शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान के लिए जाना जाता है। - NIMHANS, बेंगलुरु (69.77)
मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंसेज में विशेषज्ञता के लिए देश में अग्रणी। - KGMU, लखनऊ (68.77)
11 स्थानों की छलांग के साथ, KGMU ने शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता में नया कीर्तिमान स्थापित किया। - अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर (68.52)
आधुनिक बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए प्रसिद्ध निजी संस्थान। - KMC, मणिपाल (68.05)
कर्नाटक का यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी संकाय के लिए जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश का बढ़ता दबदबा
BHU, SGPGI और KGMU की इस उपलब्धि ने उत्तर प्रदेश को मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित किया है। दोनों संस्थानों ने हाल ही में NAAC से उच्च मान्यता भी प्राप्त की है—SGPGI को A+ और KGMU को A++। यह उनके शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
पूरी सूची और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक NIRF वेबसाइट (nirfindia.org) पर जाएं।
Top 10 Medical Institutions in the NIRF India Rankings 2025 | ||||
Rank | Institution Name | City | State/ Territory | Overall Score |
1 | All India Institute of Medical Sciences, Delhi (AIIMS Delhi) | New Delhi | Delhi | 91.8 |
2 | Post Graduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) | Chandigarh | Chandigarh | 82.58 |
3 | Christian Medical College, Vellore (CMC Vellore) | Vellore | Tamil Nadu | 76.48 |
4 | Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education & Research (JIPMER) | Puducherry | Puducherry | 73.3 |
5 | Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGI) | Lucknow | Uttar Pradesh | 70.09 |
6 | Banaras Hindu University (BHU) | Varanasi | Uttar Pradesh | 70.05 |
7 | National Institute of Mental Health & Neuro Sciences (NIMHANS) | Bengaluru | Karnataka | 69.77 |
8 | King George’s Medical University (KGMU) | Lucknow | Uttar Pradesh | 68.77 |
9 | Amrita Vishwa Vidyapeetham | Coimbatore | Tamil Nadu | 68.52 |
10 | Kasturba Medical College, Manipal (KMC Manipal) | Manipal | Karnataka | 68.05 |