Health

मरीजों को बाहर से नहीं कराना पड़ेगा अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)

राम सागर मिश्रा अस्पताल में शुरू हुई सुविधा

Lucknow: राम सागर मिश्रा (RSM) अस्पताल के मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड  नहीं कराना पड़ेगा। उनकी यह जांच अस्पताल में ही हो सकेगी। अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) मशीन लगने के बाद शनिवार से यह सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी गई है।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. वी के शर्मा ने बताया कि यहां मरीजों (Patients) की संख्या काफी अधिक रहती है। प्रतिदिन 800 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। 156 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। रोजाना कई रोगियों को अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी जाती है। यहां अल्ट्रासाउंड जांच न होने पर मरीजों को अन्य सरकारी अस्पताल रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता था।

इसे भी पढ़ें: DEXA मशीन से हड्डियों की होगी सटीक जांच

अल्ट्रासाउंड मशीन लगने के बाद मरीजों को राहत होगी। डॉ कामेश मोहन गौतम, Radiologist की तैनाती के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मशीन का पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकरण हो गया है। सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण की प्रकिया पूरा होने के बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गया है।

डा. शर्मा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा होने से गर्भवती महिलाएं व पेट की बीमारी से पीडि़तों मरीजों को इलाज करने में काफी मदद मिलेगी। अल्ट्रासाउंड जांच नि:शुल्क है। ओपीडी व भर्ती रोगी डॉक्टर की सलाह पर जांच करा सकेंगे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button