India

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधारोपण

Lucknow: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (पैकेज-4) के अंतर्गत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य निर्माण स्थल को हरित बनाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना और आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना विकसित करना रहा।

इस पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत एनएचएआई (NHAI) की मैनेजर टेक्निकल श्वेता कुमारी और उपजिलाधिकारी मलिहाबाद अंकित कुमार ने पौधे लगाकर की। इन विशिष्ट अतिथियों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण-संवर्धन का संदेश दिया और उपस्थित जनसमूह को प्रकृति के संरक्षण की महत्ता से अवगत कराया।

इस मौके पर आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक राहुल चक्रेश , डिप्‍टी मैनेजर सूर्या विकास जायसवाल और  एनएचएआई, कंसल्टेंट टीम, और आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बच्चों में रहा का उत्साह

कार्यक्रम में आम, नीम, पीपल, अशोक (Ashoka Pendula) और चंपा जैसे पौधों का रोपण किया गया। इन छायादार, औषधीय और सजावटी पौधों से न केवल निर्माण स्थल की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनमें विशेष उत्साह और जुड़ाव देखा गया।

श्वेता कुमारी ने कहा, “विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं और हर व्यक्ति को योगदान देने का अवसर प्रदान करते हैं।”

एसडीएम अंकित कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा, एक वृक्ष लगाना केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी नहीं, अपनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। हम सभी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button