UP

रायबरेली: अमावां ब्लॉक के तीन बच्चों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय की तरफ से हर वर्ष क्लॉस छह में बच्चों की होने वाली प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से घोषित किए गए परिणाम में अमावां ब्लॉक के तीन बच्चों का चयन हुआ है। अमावां ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय हिलगी, महिपतगंज के साथ ही कम्पोजिट विद्यालय पिण्डारी कला के बच्चे का चयन हुआ है।

कॉन्वेंट स्कूलों की चकाचौंध के बीच रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय हिलगी (अमावां) ने एक बार फिर साबित कर दिया है। गांव की प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। यह साबित कर दिया हैं गांव के बच्चों ने। प्राथमिक विद्यालय हिलगी में पढ़ने वाली दीक्षा पुत्री राम सजीवन ने परीक्षा पास की है।

कक्षा पांच की होनहार छात्रा दीक्षा ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पूरे जिले में 55वीं रैंक के साथ सफलता का परचम लहराया है। प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह, शिक्षक आकांक्षा गर्ग, राखी वर्मा, वरुणेंद्र सिंह, अंकित यादव, विनीता ने छात्रा का सम्मान किया है।

Raebareli Navoday school result 2

प्राथमिक विद्यालय पूरे महिपतगंज में पढ़ने वाली छात्रा सपना मौर्य पुत्री सहदेव का चयन भी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है। उनका चयन होने के बाद प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, रमेश सिंह व कमलेश कुमारी का चयन हुआ है।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय पिण्डारी कला के अरमय का चयन हुआ है। अरमय के चयन होने के बाद विद्यालय में बच्चों के साथ ही अभिभावक का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह, राजेश सिंह, रितेश, कक्षाध्यापक सच्चिदानंद आदि शिक्षक उपस्थित रहे। बता दें नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button