रायबरेली: 76 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान, BSA बोले- ‘आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे स्कूलों के दरवाजे’

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अपने जीवन का बहुमूल्य समय और वर्षों तक शानदार सेवाएं देने वाले 76 शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से शहर के स्काउट भवन परिसर में 35वां सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में 76 शिक्षकों, 9 शिक्षामित्रों, 5 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और एक लिपिक को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपके लिए सदैव ही दरवाजे खुले रहेंगे। आप लोग अपने को सेवानिवृत्त न समझे बल्कि एक जिम्मेदारी से आप लोग मुक्ति पाए हैं। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता जरूर शिक्षकों को सदैव रहेगी। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सिद्धार्थ दीक्षित ने कहा कि गुरु संबंध तक नहीं सीमित रहता है शिक्षक, बल्कि वह सदैव जीवित रहता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है, वह हमेशा ही अपनी रोशनी से हजारों युवाओं का भविष्य बनाता है। उन्होंने कहा कि हमें आगे भी बच्चों को पढ़ाने के लिए आते रहना होगा। बीईओ बृजलाल ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए शिक्षक पेड़ पढ़ाने के नीचे लगने वाली क्लॉस के दौर में आए होंगे और आज हमारे क्लासरूम स्मार्ट हो गए हैं। आपका अनुभव जरूर लोगों के काम आएगा।

संरक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि आज सेवानिवृत्त होने वाले सभी साथियों को मेरी शुभकामनाएं हैं। हमारा और आपका काम यही से समाप्त नहीं होता है, हम लोग भले ही सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन हमें समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी अपने कार्य से सेवानिवृत्त नहीं होता है, वह अपनी सेवा से भले ही रिटायर्ट हो जाता है, लेकिन उसका काम समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाना है। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रवक्ता सुनील यादव और नीरज रावत ने किया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का सम्मान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ बाजपेई, शांति अकेला, जिला मंत्री पन्नालाल, कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह, उपाध्यक्ष उत्तम सोनी, विक्रमादित्य सिंह, सुरेंद्र वर्मा, साधना शर्मा, प्रमोद, बचनेश, रमेश, संजीव श्रीवास्तव, सुनीता, नीलम पटेल, शिव सागर पाल, गयामणि ने किया।
इस मौके पर बीईओ अनिल मिश्रा, वीरेंद्रनाथ द्विवेदी, सत्य प्रकाश सिंह, अश्विनी गुप्ता, राम मिलन यादव, विजय प्रकाश, नन्दलाल रजक, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुकेश द्विवेदी, पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री शैलेश यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, आरएसएम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, संजय सिंह, अटेवा संयोजक इरफान अहमद, गौरव, नागेंद्र सिंह, शेखर यादव, आशीष तिवारी, मेराज, मो. हलीम, वेद, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश त्रिवेदी, विजयपाल सिंह, दिलीप पटेल, सुरेश सिंह, सूर्य प्रकाश, शिवकुमार सिंह, प्रदीप सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त इन शिक्षकों का किया गया सम्मान
रायबरेली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में छतोह ब्लॉक के अशरफ अली सिद्दीकी, सुरेश चंद्र, पवन साहू, सलोन से राजेश मिश्रा, मनोज पांडेय, शकील जहरा नकवी, डीह से बृजराज, सरेनी से अंशुमान मिश्रा, विजय मिश्रा, राममूर्ति सिंह, विजय सिंह, राम नरेश यादव, बचान, शशि प्रभा, रामबक्श सिंह, करूणा शंकर पांडेय, खीरों से युगल किशोर, प्रदीप सिंह, बृजेश सिंह, रागिनी शुक्ला, राम खेलावन, लालगंज से अमरनाथ, श्याम बाबू बाजपेई, मनोरमा अवस्थी, अमिता सिंह, सुशीला देवी, कमलेश बाबू वर्मा, गीता सिंह, शिवगढ़ से साहबदीन, सन्तराम, सविता शुक्ला, अनिता, महराजगंज से प्रेमलता, मीरा देवी, शिव प्रसाद, बछरावां से रामरतन, श्यामा, कुसुमा, गायत्री, डॉ. शिखा शुक्ला, मीरा श्रीवास्तव, राजेन्द्र शर्मा, रेनू गुप्ता, राजाराम, जय नारायण मिश्रा, रोहनिया से शिवनायक पांडेय, सुषमा, ऊंचाहार से बचनेश नारायण मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा ओमप्रकाश त्रिपाठी, छोटेलाल, ओम प्रकाश, जगतपुर से अशोक सिंह, फूलकली, गौरा से नरेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, डलमऊ से गिरिशा यादव, सुशील शुक्ला, दुर्गा प्रसाद, सतांव से बूधआ देवी, सुनीता, रविशंकर, राम बाबू, लक्ष्मी, राकेश, चन्द्रनाथ, अमावां से नीरू बजाज, शैल कुमारी, इंद्र सिंह, के0 ज्योति, कल्पना तिवारी, फरीदा खातून, हरचंदपुर से कमलेश वर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, राधेश्याम सिंह, बिंदादीन, अनिल सिंह राही से दुर्गावती शर्मा, अवधेश राठौड़, मीना कुमारी, रामा देवी, साफिया बेगम, शिव बहादुर, तमकीन तबस्सुम नगर क्षेत्र से अन्नतराम, उर्मिला, निशा शुक्ला, अहमदुनिशा व बीएसए दफ्तर से सेवानिवृत्त शिक्षक रविशंकर बाजपेई, उर्मिला पांडेय, जय प्रकाश का सम्मान किया गया।



