India

हनुमान जयंती पर सनातन संस्कृति का संदेश: वरिष्ठ नेता श्याम जाजू का सम्मान, ट्रस्ट की अनोखी पहल

नई दिल्ली | हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शिवशक्ति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश देते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पावन गदा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान श्रद्धा, आस्था और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं “न्यूज़ स्पीक्स” के संपादक शुभम तोमर, तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं MSME लीड कंसल्टेंट अरविंद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने श्याम जाजू को संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर श्याम जाजू ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज सेवा के ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल समाज को जागरूक करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

अंत में उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाजहित में इसी तरह निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button