सलमान खान मातृभूमि: ट्रेलर पर AI-VFX के आरोप लगाने वालों को दिया जवाब, बोले- ये लोग कौन हैं; ‘ईथा’ से टक्कर पर श्रद्धा कपूर से मांगी माफी

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के ट्रेलर को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर जवाब दिया है। शुक्रवार, 20 नवंबर को हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने उन लोगों पर तंज कसा जो ट्रेलर में एआई और वीएफएक्स के इस्तेमाल के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देश के सैनिकों और उनके परिवारों की कहानी है, लेकिन चर्चा एआई और वीएफएक्स पर हो रही है। इस दौरान फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं चित्रांगदा सिंह भी उनके साथ थीं।
ट्रेलर ज्यादा लंबा? सलमान बोले- 15-20 बार देखा होगा
फिल्म का 4 मिनट 35 सेकंड लंबा ट्रेलर 10 नवंबर को रिलीज हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा लंबा बताया। कुछ ने लिखा कि उन्होंने 3 मिनट में पूरी फिल्म देख ली, तो किसी ने तंज कसा कि 500 रुपये बचाने के लिए शुक्रिया। कुछ लोगों ने वीएफएक्स की क्वालिटी पर सवाल उठाए और यहां तक आरोप लगाया कि ट्रेलर में सलमान का चेहरा एआई से बनाया गया लगता है।
इन टिप्पणियों पर सलमान ने कहा, “लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर बहुत लंबा है, हमने पूरी फिल्म दिखा दी। मैं उनसे एक बात पूछना चाहता हूं। अगर आपको यह इतना लंबा लगा, तो आपने इसे कितनी बार देखा? क्योंकि हमने क्या दिखाया और क्या नहीं, इस पर इतने बारीक नतीजे निकालने के लिए आपने इसे कम से कम 15-20 बार तो देखा होगा। इसके लिए शुक्रिया।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने पूरी फिल्म नहीं दिखाई है। पूरी फिल्म मैं आपको 4 दिसंबर को दिखाऊंगा। कहते हैं न कि किताब को उसके कवर से मत आंको? लेकिन आपने तो कवर देखकर ही फैसला कर लिया। अगर 5 मिनट के ट्रेलर में आपको इतनी बातें मिल गईं, तो सोचिए ढाई घंटे की फिल्म में कितनी मिलेंगी।” ट्रोलर्स पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी या उनकी फिल्म की बुराई करके किसी को व्यूज, फॉलोअर्स, शोहरत या पैसा मिलता है, तो उन्हें खुशी है, भगवान उनका भला करे।
‘ये लोग कौन हैं, क्या एआई स्पेशलिस्ट हैं?’
फिल्म के गाने ‘मदिरापान’ की रिलीज के बाद भी कुछ लोगों ने दावा किया था कि सलमान ने इसकी शूटिंग खुद नहीं की और इसमें एआई का इस्तेमाल हुआ है। इस पर सलमान ने कहा, “हमारी फिल्म देश के सैनिकों और उनके परिवारों के बारे में है। और उसकी जगह आप वीएफएक्स और एआई की बात करते हैं। ये लोग कौन हैं? कहां से आते हैं? क्या ये एआई स्पेशलिस्ट हैं? वीएफएक्स स्पेशलिस्ट हैं? इन्हें लगता है कि यह सीन सलमान खान ने शूट नहीं किया, कोई और होगा।” सलमान ने 19 नवंबर को एक्स पर यह गाना साझा किया था:
#Madirapan out nowhttps://t.co/uNYYLieQiy@IChitrangda #ApoorvaLakhia #HimeshReshammiya @javedali4u @idolDanish @SoumeeSailesh @SameerAnjaan @mudassarkhan1 @AnoopShahi #ZeynShaw #AbhishrriSen @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal #VipinBhardwaj @SKF_Music… pic.twitter.com/MpERCR3WDM
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 19, 2026
सलमान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग असली लोकेशंस पर हुई है और टीम ने बेहद मुश्किल हालात में काम किया। उन्होंने दर्शकों से अपील की, “जब फिल्म रिलीज हो, तो उन भावनाओं पर ध्यान दीजिए जो हमने सैनिकों की जिंदगी दिखाने में डाली हैं। उनके दर्द पर ध्यान दीजिए, उनके परिवारों और बच्चों पर ध्यान दीजिए। प्लीज वहां बैठकर एआई और वीएफएक्स मत ढूंढिए।” उन्होंने कहा कि यह उनकी अब तक की शारीरिक रूप से सबसे थका देने वाली फिल्म रही, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की, क्योंकि अगर असली सैनिक यह सब झेल सकते हैं तो कम से कम वे कोशिश तो कर ही सकते थे।
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ से टक्कर पर मांगी माफी
हैदराबाद में ही एबीपी नेटवर्क के ‘सदर्न राइजिंग समिट’ में सलमान से 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ के साथ होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सवाल हुआ। सलमान ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि श्रद्धा 4 दिसंबर को आ रही हैं। मुझे इसका सच में बहुत बुरा लग रहा है। अगर पता होता तो मैं श्रद्धा के साथ फिल्म नहीं लाता।” उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद श्रद्धा से बात करके माफी मांगी है। सलमान ने कहा, “सच कहूं तो मैं भी उनकी फिल्म देखना चाहूंगा, क्योंकि वह शानदार लग रही है।” समिट में सलमान के इस बयान का वीडियो एक्स पर साझा किया गया:
Salman Khan Extends Support To Shraddha Kapoor’s ‘Eetha’ Amid ‘Maatrubhumi’ Promotions.@MeghaSPrasad @BeingSalmanKhan @IChitrangda#SalmanKhan #Maatrubhumi #SouthernRisingSummit2026 #SouthernRisingSummit #ABPLIVE pic.twitter.com/QVw1PW5nB3
— ABP LIVE (@abplive) November 20, 2026
- मातृभूमि सेंसर सर्टिफिकेट: सलमान खान की फिल्म को मिला UA 16+, 2 घंटे 34 मिनट का रनटाइम, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
- श्रद्धा कपूर ईथा: पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज, नौवारी साड़ी में लावणी करती दिखीं श्रद्धा, श्रेया घोषाल ने दी आवाज
- बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ तक: अब सिर्फ जंग नहीं, बलिदान और इंसानियत की कहानी सुनाएंगे Salman Khan
वीएफएक्स की वजह से टली रिलीज
सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट बार-बार बदलने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, “हमने फिल्म की एक स्क्रीनिंग रखी थी और मुझे वीएफएक्स में कुछ गड़बड़ दिखी। उसमें काफी वक्त निकल गया।” पहले फिल्म 20 नवंबर को आनी थी, फिर 27 नवंबर पर विचार हुआ। सलमान के मुताबिक वे सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्मों से टकराव नहीं चाहते थे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद से भी नहीं टकराना चाहते, उनका इशारा अपनी अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की ओर था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले तैयार ‘मातृभूमि’ का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। यह 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है और 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




