UP

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ दिवाली का पटाखा भी नहीं निकला: राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के कथित ‘हाइड्रोजन बम’ वाले दावे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इसे लेकर पूरे देश में खूब शोर मचाया, लेकिन उनका हाइड्रोजन बम दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ।

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से प्रदेश की सत्ता से बाहर है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी के सहयोग के बिना राहुल गांधी अपनी रायबरेली सीट भी जीतने का सामर्थ्य रखते हैं?

लोकतंत्र के नाम पर व्यवधान की राजनीति उचित नहीं

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को समझना चाहिए कि लोकतंत्र का अर्थ अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचाना या देश की विकास यात्रा में बाधा डालना नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और कानून का पालन बेहद जरूरी है।

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून का सम्मान करना आवश्यक है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

जनमत का सम्मान करने की दी सलाह

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी कि उन्हें ‘लोकतंत्र की रक्षा’ के नाम पर व्यवधान की राजनीति करने के बजाय जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से आगे बढ़कर अपनी भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button