Health

आधुनिक उपकरणों से लैस होंगे प्रदेश के 20 अस्पताल

अस्पतालों को 13.46 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी

Lucknow: प्रदेश के 20 अस्पतालों का कायाकल्प होगा। इलाज के लिए आधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे। इसके लिए करीब 13 करोड़ 46 लाख रुपये के बजट को सरकार ने मंजूरी दी है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि जांच की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डिजिटल एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी जायेंगी। छोटे चीरे से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए फेको मशीन भी लगायी जानी है। इससे मरीजों को कम समय अस्पताल में गुजारना होगा और ऑपरेशन की सफलता दर भी बढ़ेगी।

ये अस्पताल होंगे अपग्रेड

प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मण्डलीय अस्पताल को 5448301 रुपये, बरेली के जिला महिला अस्पताल को 868274 रुपए, मुरादाबाद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को 8098414 रुपए, लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल को 10979887 रुपये का बजट मिला है। लखीमपुर ओयल के ट्रॉमा सेंटर 882999 रुपये से अपग्रेड होगा। उन्नाव बीघापुर 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल के लिए 2334201 रुपये के बजट को मंजूरी मिली है, फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला अस्पताल को 2044884 रुपये से अपग्रेड किया जायेगा।

महोबा के जिला अस्पताल को 2998739 रुपए, झांसी जिला अस्पताल 14242312 रुपए, गाजियाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल को 2683961 रुपये, गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल को 1883961 रुपये से उच्चीकृत किया जायेगा। गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल आठ लाख, गाजियाबाद लोनी के 50 बेड संयुक्त अस्पताल को 2744250 रुपए, गाजियाबाद डूडाहेड़ा स्थित 50 बेड संयुक्त अस्पताल 2744250 रुपए, बुलन्दशहर खुर्जा के एलएसपीजी अस्पताल को 20 लाख रुपए, मऊ जिला अस्पताल को 20 लाख रुपये से संवारा जायेगा।

औरेया के बिधूना स्थित 50 शैय्यायुक्त डॉ. राम मनोहर लोहिया नेत्र अस्पताल को 3112943 रुपए, लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल को 2646066 रुपए, लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल को 3264280 रुपए और लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त अस्पताल को 2775943 रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है।

आंखों की बीमारी होगा बेहतर इलाज

मिर्जापुर में नवनिर्मित 50 बेड के अस्पताल में आंखों की बीमारियों का और बेहतर इलाज हो सकेगा। इसके लिए अस्पताल में नेत्र रोग विभाग स्थापित किया जायेगा। नेत्र रोग विभाग का अलग वार्ड बनाया जायेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण है। लेकिन ऑपरेशन थियेटर के बिना चिकित्सकीय उपचार करना सम्भव नहीं है। लिहाजा अस्पताल की साज-सज्जा तथा आधुनिक व उच्चीकृत उपकरणों के लिए 60182521 रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

 

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button