UP

शिक्षक दिवस पर अटेवा का ऐलान: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी शिक्षक-कर्मचारी रहेंगे उपवास पर

LUCKNOW: पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण समाप्ति की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने राजधानी लखनऊ में मोहल्ला जागरूकता बैठक आयोजित की। यह बैठक आईआईएम रोड रायपुर (निकट महर्षि यूनिवर्सिटी) स्थित श्री रमेश पाल के आवास पर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी शिक्षक और कर्मचारियों को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। उन्होंने घोषणा की कि शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर प्रदेशभर के शिक्षक और कर्मचारी उपवास रखकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण समाप्ति की मांग करेंगे।

विशिष्ट अतिथि मंडलीय मंत्री यश कुमार राठौर ने कहा कि अटेवा लगातार मोहल्ला बैठकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों और शिक्षकों को एकजुट कर सरकार पर दबाव बनाना है ताकि पुरानी पेंशन बहाल हो सके।

बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की पुरानी पेंशन उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर रमेश पाल, उमेश चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार राव, डॉ. एस.एस. पाल, विवेक जी समेत कई पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button