Sports

आरिफ़ ने जीता सीसीबीडब्लू चेस ओपन, आदि सक्सेना बने जूनियर चैंपियन

LUCKNOW: वरिष्ठ खिलाड़ी आरिफ़ अली ने सीसीबीडब्लू चेस ओपन टूर्नामेंट की ट्रॉफी शानदार प्रदर्शन के साथ जीत ली। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में सातवें व अंतिम राउंड के बाद आरिफ अली सर्वाधिक 6.5 के साथ शीर्ष पर रहे।
इस वर्ग में पवन बाथम (स्टेट टैक्स ऑफिस) ने सईद अहमद (लखनऊ चेस सेंटर) से ड्रॉ खेला। दोनों ही खिलाड़ी समान 6-6 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि सईद अहमद ने सीनियर सिटीज़न ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
दूसरी ओर युवा प्रतिभाओं आरव गर्ग, अभिज्ञान कटियार और सीनियर कोच मयंक पांडेय ने 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां आदि सक्सेना को मिली, जिन्होंने जबरदस्त आक्रामक खेल दिखाते हुए 6.5 अंकों के साथ जूनियर वर्ग का खिताब जीता। इस वर्ग में वेदांत मिश्रा 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि फिटनेस एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सरनजीत सिंह (पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कार्य किया, देश के कई शीर्ष खिलाड़ियों को सलाह देते हैं) ने पुरस्कार वितरित किए।
डॉ. सरनजीत सिंह ने शतरंज खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए उचित पोषण पर ध्यान देने, जंक फूड छोड़ने, शुगर स्पाइक नियंत्रित करने, पर्याप्त प्रोटीन और गुड फैट लेने की सलाह दी।
इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को एक सरल सांस लेने का व्यायाम (3-4-5 सेकंड – सांस अंदर लेना, रोकना और छोड़ना) भी सिखाया, जिससे उनका बेहतर किया जा सके। यह टूर्नामेंट चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी स्थापना पूर्व यूपी महिला शतरंज चैंपियन एवं पत्रकार डॉ. शिल्पा मेहरा ने की है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button