यादव विकास सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान की ओर से नई कार्यकारिणी की बैठक राम कृष्ण होटल हजरतगंज में आयोजित की गई। संस्थान के अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, जागरूकता,समाज के उत्थान और शिक्षित समाज आदि आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक सुरेश यादव ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करना और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। संस्थान के अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए संस्थान द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान एक पत्रिका का प्रकाशन भी शुरू करने की योजना बना रहा है ताकि समाज की उपलब्धियों को सभी वर्गों तक पहुंचाया जा सके।
उपाध्यक्ष डॉ. आकाश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि संस्थान का विस्तार प्रदेश से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक किया जा सके। कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने कहा कि संस्थान द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाले यादव समाज के लोगो को सम्मानित किया जाएगा।
महासचिव रामसजीवन यादव ने संस्थान द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय-समय पर मेधावी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आर्थिक मदद प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं इलाज में सहयोग दिया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, इंजीनियर सुरेश कुमार यादव, राममिलन यादव ,रामसमुझ यादव ,आलोक कुमार यादव( एडवोकेट),अजय कुमार यादव ( एडवोकेट), राजकुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




