India

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की FIR, कई राज्यों में छापेमारी शुरू

नई दिल्ली, 12 मई 2026: NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर एजेंसी ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

NTA ने 03 मई 2026 को NEET-UG 2026 का आयोजन किया था। एग्जाम के बाद NTA को शिकायत मिली कि परीक्षा से जुड़े कुछ दस्तावेज पेपर होने से पहले ही सोशल मीडिया और टेलीग्राम ग्रुप्स पर अनधिकृत रूप से शेयर किए गए थे।

शिक्षा मंत्रालय ने इसे परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ मानते हुए CBI से जांच की मांग की। इसके बाद CBI ने केस दर्ज किया।

किन धाराओं में FIR?

1. BNS: आपराधिक साज़िश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी, सबूत मिटाना

2. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम

3. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024: यह नया कानून पेपर लीक रोकने के लिए बना है। इसमें दोषी पाए जाने पर 3 से 10 साल तक जेल और 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना हो सकता है।

CBI का एक्शन

CBI ने विशेष टीमें बनाई हैं। सूत्रों के मुताबिक टीमें बिहार, गुजरात, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्यों में भेजी गई हैं। कोचिंग सेंटर्स और संदिग्ध दलालों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

20260512 193849

CBI का कहना है कि जांच का फोकस लीक का सोर्स, पैसा लेने-देने वाले नेटवर्क और NTA सिस्टम में सेंध लगाने वालों की पहचान करना है।

छात्रों पर असर

फिलहाल NTA ने री-एग्जाम को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है। 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने NEET-UG 2026 दिया था। 2024 में भी पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन बड़े पैमाने पर धांधली साबित न होने पर री-नीट नहीं कराया गया था।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन मेहनती छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

CBI का बयान

CBI प्रवक्ता ने कहा, “हम इस मामले में निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।”

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button