India

सीतापुर में शिक्षक और कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली रैली

शिक्षक और कर्मचारियों ने सैकड़ो की संख्या में उजागर लाल इंटर कॉलेज में एकत्र होकर निजीकरण और नई पेंशन स्कीम के विरोध में एक सभा की। 

मतदाता जागरूकता के अवसर पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ-साथ पुरानी पेंशन स्कीम के लिए लोगों में जन जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा मतदान के प्रति जागरूकता और पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उजागर लाल इंटर कॉलेज से लेकर लाल बाग तक एक मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च निकाला।

इस अवसर पर पेंशन पुरुष राष्ट्रीय अध्यक्ष अटेवा श्री विजय कुमार बंधु, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश कुमार ,जिलाध्यक्ष लखनऊ सुनील कुमार वर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए श्री विजय कुमार बंधु ने कहा की पुरानी पेंशन हमारी बुढ़ापे की लाठी है बुढ़ापे में सम्मान से जीने का एकमात्र सहारा है।

नई पेंशन व्यवस्था ने हमारा वह सम्मान छीन लिया है शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस सम्मान को वापस पाने के लिए अपने आंदोलन को जन आंदोलन में परिवर्तित करने का प्रण कर लिया है और यह निश्चय किया है कि वह निजीकरण और नयी पेंशन व्यवस्था के दुष्प्रभावों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार ने कहा कि वोट का OPS की मुहिम से प्रत्येक शिक्षक कर्मचारी और उनके परिवार वालों रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए एक सघन अभियान चलाया जाएगा।

अटेवा जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी प्रतिबद्धता से संचालित किया जाएगा और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरके अहिरवार ने किया ।इस अवसर पर जिला मंत्री एसपी सिंह जिला कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता मनोज वर्मा ,रमेश पाल, डॉ सविता लाल,सहसंयोजक दिल हुसैन, सहसंयोजक पूजा सक्सेना,ख्याति सिंह, बिंदु, संजय कुमार,विकास सैनी, सबल सिंह,रामकिशोर, सुशील कुमार,महेंद्र, सुनील कुमार भारत, डॉ हरिकेश सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button