UP

अनूप सिंह से सिर बंधा आरएसएम के हरचंदपुर ब्लॉक अध्यक्ष का ताज

रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में निर्वाचन की जिला कार्यकारिणी की तरफ से कई ब्लॉकों में संगठन का निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के बाद बुधवार को हरचंदपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में चुनाव पर्यवेक्षक जिला मंत्री शशि देवी और चुनाव अधिकारी आशुतोष मौर्य व जिला कार्यकारिणी की देखरेख में चुनाव हुआ। ब्लॉक के चुनाव में एक बार फिर से अनूप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, ब्लॉक संरक्षक के पद पर विजयपाल सिंह को मनोनीत किया गया।

हरचंदपुर ब्लॉक के बीआरसी परिसर में आयोजित हुए निर्वाचन में महामंत्री दिलीप कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरफान अहमद, उपाध्यक्ष कल्पना चौहान, आशालाल मौर्य, प्रवीण प्रकाश श्रीवास्तव, राम प्रकाश, आयुष, संयुक्त महामंत्री अशोक शुक्ला, संयुक्त मंत्री शशिकांत त्रिपाठी, शशिबाला श्रीवास्तव, मंत्री शक्ति सिंह, ममता शुक्ला, आशीष वर्मा, धीरेंद्र सिंह यादव, कुंदन सिंह विष्ट, प्रचार मंत्री श्रवण यादव, विभा यादव, प्रियंक त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अमित कुमार, ऑडीटर दिनेश कुमार, मीडिया प्रभारी सत्यम भदौरिया, सह मीडिया प्रभारी प्रतीक को चुना गया। वहीं, जिला कार्यकारिणी की तरफ से संगठन मंत्री प्रदीप कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। कार्यालय प्रमुख विकास सिंह को बनाया गया है।

img20260916155031

इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हरचंदपुर की कार्यकारिणी शिक्षा एवं शिक्षक हित में बगैर किसी भय, पक्षपात, राग या द्वेष के संगठन के सदस्यों की निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए कटिबद्ध है। जिला संगठन सदैव ही शिक्षकों के हित में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से लगातार शिक्षकों के हित में बेहतर कार्य जिला संगठन की तरफ से किए जाने की वजह से लगातार जिले में भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन धनंजय प्रताप सिंह ने किया।

इस मौके पर संगठन मंत्री मधुकर सिंह, महिला संघ अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर, अध्यक्ष सतांव अवनीश सिंह, संजय सिंह, वेद कुमार सिंह, पवन शुक्ला, राकेश गौतम, अमावां कार्यकारी अध्यक्ष रणविजय सिंह, अनुराग पाण्डेय, अनुज शर्मा, अवधेश यादव, सत्येंद्र सिंह, मांडवी द्विवेदी, आशीष वर्मा, राजेश सिंह, मंजू सोनकर, सुचिता सोनकर, कृष्णा, आरती सिंह, विनिता मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, राम करन, सर्वेश, चंद्रावती गौड़, प्रियंका सिंह, पवन शुक्ला, विनय सिंह, राम प्रकाश, रमेश वर्मा, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button