यूपी में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के लिए झांसी, बागपत और मऊ जिलों में भर्ती का आयोजन

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। यूपी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं (Ambulance) में ईएमटी और एंबुलेंस चालक के पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती एंबुलेंस सेवाओं का संचालन करने वाली अनुबंधित निजी संस्था की ओर से की जा रही है।
दैनिक जागरण समाचार पत्र में छपे विज्ञापन के अनुसार भर्ती का आयोजन झांसी, बागपत और मऊ जिलों में किया जा रहा है। तीनों ही जगह भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित होने पर अथ्यर्थी के जिले के नजदीक ही आवश्यकतानुसार तैनाती दी जाएगी।
ईएमटी (EMT) पद के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट (बायोलॉजी, BZC) के साथ किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा एएनएम (ANM), जीएनएम (GNM), पीटीटी, बीफार्मा या हेल्थकेयर से संबंधित 2 से 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री धारक भी इसके लिए योग्य हैं। ईएमटी पद के लिए आयुसीमा 21 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चालक (पायलट) पद के लिए
एंबुलेंस चालक या पायलट के पदों के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 8वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस (एलएमवी / कमर्शियल / एचएमवी) होना अनिवार्य है। साथ ही ड्राइविंग में न्यूनतम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। मतलब डीएल या ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम 3 वर्ष पुराना होना चाहिए। चालक पद के लिए भी आयुसीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
समय और जरूरी दस्तावेज
तीनों ही जिलों में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक और अनुभव संबंधी मूल प्रमाण पत्रों (Original Documents) के साथ उनकी एक सेट फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर तय पते पर पहुंचना होगा।
जिलों के अनुसार भर्ती की तारीख और पता
झांसी (Jhansi) में 16 से 19 तक होगी भर्ती
- ईएमटी (EMT) के लिए भर्ती: 16 और 17 अप्रैल 2026
- पायलट (चालक) के लिए भर्ती: 18 और 19 अप्रैल 2026
-
स्थान: युग प्रजेता स्टेडियम, महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज, गढ़मऊ रोड, कुमार का कुआं, झांसी, यूपी।

बागपत (Baghpat) में 17 से 20 अप्रैल तक भर्ती
- ईएमटी (EMT) के लिए इंटरव्यू: 17 और 18 अप्रैल 2026
- पायलट (चालक) के लिए इंटरव्यू: 19 और 20 अप्रैल 2026
- स्थान: पुलिस लाइन मैदान, बागपत, यूपी।
मऊ (Mau) में 21 से 23 अप्रैल तक भर्ती
- ईएमटी (EMT) के लिए इंटरव्यू: 21 और 22 अप्रैल 2026
- पायलट (चालक) के लिए इंटरव्यू: 23 और 24 अप्रैल 2026
- स्थान: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (CMO Office), निकट जिला महिला चिकित्सालय, मऊ, यूपी।






