UP Police Bharti 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को मिली 3 साल की छूट

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुलिस भर्ती (UP Police Bharti 2026) की अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की एकमुश्त छूट देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है, जो आयु सीमा पार होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।

32,679 पदों पर होगी सीधी भर्ती

प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 (UP Police Bharti 2026) के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छूट एक बार के लिए प्रभावी होगी और इसका लाभ सभी वर्गों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को समान रूप से मिलेगा।

X Post

किन पदों पर लागू होगी यह छूट:

शासनादेश जारी, युवाओं को मिला न्याय

उत्तर प्रदेश लोक सेवा नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए योगी सरकार ने यह शिथिलीकरण प्रदान किया है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के क्रम में 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

पक्ष विपक्ष दोनों ने की थी मांग

उत्‍तर प्रदेश पुलिस विभाग में 32 हजार से ज्यादा पदों पर आरक्षी व समकक्ष पदों पर भर्ती में सभी वर्गों में आयु सीमा बढ़ाए जाने की मांग बढ़ रही थी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, के साथ ही सत्ता पक्ष के नेता भी मांग कर रहे थे। देवरिया से बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर भर्तियों में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी।

Exit mobile version