UP

आंधी-बारिश में भी रोशन उत्तर प्रदेश, योगी सरकार कर रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

त्योहारों के मद्देनजर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष फोकस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के बीच बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए योगी सरकार पूरी सक्रियता के साथ जुटी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम खराब होने से कहीं-कहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, लेकिन विभागीय टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दूर करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। बिजलीकर्मी दिन-रात फील्ड में रहकर हर चुनौती का सामना कर रहे हैं। यही वजह है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की लगातार कोशिश की जा रही है।

फॉल्ट पर तत्काल एक्शन, युद्धस्तर पर बहाली

आंधी और तेज बारिश के कारण बिजली के तार टूटने, पोल प्रभावित होने या अन्य तकनीकी फॉल्ट आने पर बिजली विभाग की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा गया है कि जहां भी आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां टीमों को भेजकर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों के बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

17 08 2022 uppcl ea recruitment 2022 22986151

रात में भी मोर्चे पर डटे बिजलीकर्मी

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय कर्मचारी केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ मेंटेनेंस कार्यों में जुटे हैं। रात के समय नियमित रखरखाव और जरूरी तकनीकी कार्यों के जरिए बिजली नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: जन्म से गुदा द्वार नहीं था, डाक्टरों ने दो मासूमों को दिया नया जीवन

स्थानीय दोषों को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश

वहीं बरसात के मौसम में विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने को लेकर यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विद्युत आपूर्ति में बाधाओं की संभावना रहती है, इसलिए अधिकारी अधिक सावधानी बरतें। अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराना सुनिश्चित करें, जिससे विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे। साथ ही स्थानीय दोषों को कम से कम समय में ठीक किया जाए।

इसके साथ ही यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने आगामी त्योहारों को देखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय दोष के कारण कहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो उसे कम से कम समय में ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए। स्थानीय फाल्ट की सूचना सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए। साथ ही आपूर्ति बहाल होने में लगने वाले संभावित समय की जानकारी भी दी जाए, ताकि उपभोक्ता वास्तविक स्थिति से अवगत रहें।

योगी सरकार का फोकस, सुविधा के साथ सुरक्षा भी

योगी सरकार में ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली विभाग की टीमें क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और मेंटेनेंस कर संभावित खतरों को दूर करने में लगी हैं। यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर कहीं बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे या करंट लीकेज की आशंका हो तो उसके पास जाने अथवा उसे छूने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल नजदीकी बिजली कार्यालय या टोल फ्री नंबर 1912 पर सूचना दें।

नंगे या गीले पैर विद्युत उपकरणों से रहें दूर

यूपीपीसीएल के वितरण निदेशक ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने बारिश और नमी के दौरान लोगों से विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नंगे या गीले पैर विद्युत उपकरणों और तंत्र से दूर रहें। बारिश के दौरान पार्कों या विद्युतीकृत क्षेत्रों में जमा पानी में न जाएं और लोहे की जालियों व बाउंड्री से दूरी बनाए रखें। घरों में भी कूलर, फ्रिज, स्विच बोर्ड समेत अन्य उपकरणों को जूते-चप्पल पहने बिना न छुएं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button