UP

Raebareli की डॉ. रंजना वाजपेयी बनीं ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ रनर-अप, तीन अन्य बड़े खिताब भी किए अपने नाम

रायबरेली। अखिलेशपुरम् की रहने वाली डॉ. रंजना वाजपेयी ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में “क्रिएटिव आई फाउंडेशन” द्वारा आयोजित भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता “मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 सीजन-3” में डॉ. रंजना वाजपेयी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। डॉ. रंजना ने रनर-अप (तृतीय) का स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मश्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने डॉ. रंजना की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में डॉ. रंजना का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा कि निर्णायक मंडल ने उन्हें मुख्य खिताब के अलावा तीन अन्य प्रतिष्ठित उप-शीर्षकों से भी नवाजा। उन्होंने ‘मिसेज प्राइड ऑफ स्टेट-2026’, ‘मिसेज एलिगेंट-2026’ और ‘क्वीन ऑफ एक्सीलेंस’ के खिताब अपने नाम किए।

आत्मविश्वास से दी शारीरिक चुनौती को मात

डॉ. रंजना वाजपेयी की यह सफलता आसान नहीं थी। पैर में समस्या होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपने आत्मविश्वास और जुनून के बलबूते उन्होंने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और पर्सनैलिटी राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर जजों का दिल जीत लिया। बचपन के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है पूरा परिवार

शहर के त्रिपुला के निकट अखिलेशपुरम् की निवासी डॉ. रंजना पेशे से इतिहास विषय की प्रवक्ता हैं। उनके पति डॉ. संतोष बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और वर्तमान में हरचंदपुर ब्लॉक में एआरपी (ARP) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. रंजना ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह उपलब्धि केवल मेरे परिवार की नहीं, बल्कि रायबरेली और उत्तर प्रदेश की उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपने जीवन के सपनों को सच करना चाहती हैं।”

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button