UP

वैज्ञानिक सोच और गुणवत्ता शिक्षा की ओर BIS की अनूठी पहल

Barabanki/ Lucknow: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, अहमदपुर में छात्राओं के लिए एक संवादात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कायर्शाला का उद्देश्य “लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड्स (LSVS)” कार्यक्रम के तहत विज्ञान और मानकों की व्यावहारिक समझ को बढ़ावा देना था।

Bureau of Indian Standards (BIS) के विशेषज्ञ डॉ. आकाश यादव ने कार्यशाला का संचालन करते हुए छात्राओं को रोजमर्रा की वस्तुओं में निहित वैज्ञानिक अवधारणाओं और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बॉलपॉइंट पेन और फुटबॉल जैसे सामान्य उत्पादों के उदाहरणों से यह समझाया कि मानक किस प्रकार हमारे जीवन को सुरक्षित और सुगम बनाते हैं।

डॉ. आकाश यादव ने BIS द्वारा आयोजित ऑनलाइन LSVS क्विज प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए छात्र- छात्राओं को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनकी वैज्ञानिक रुचि और जिज्ञासा निरंतर बनी रहे।

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखने की नई प्रेरणा प्राप्त की।

इस आयोजन की सफलता में BIS के मेंटर गिरीश यादव और विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने इस प्रयास को सार्थक और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी बनाने में सहयोग दिया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button