India

UP में पार्किंग होगी हाईटेक, लगेंगे फास्टैग, ई-चार्जिंग प्वाइंट और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस

स्वचालित टिकट डिस्पेंसर स्थापित कर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, ऑन स्ट्रीट पार्किंग के शुल्क सामान्य से होंगे अलग, प्राइम टाइम, सामान्य समय और सप्ताह के अंत में होंगे अलग-अलग रेट

लखनऊ, 22 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में पार्किंग को अब स्मार्ट और हाईटेक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों की पार्किंग व्यवस्था को डिजिटल और आधुनिक रूप दिया जाएगा। जिससे जनता को बेहतर सुविधा मिले और यातायात व्यवस्था में सुधार हो।

इसके साथ ही पार्किंग स्थलों पर अब फास्टैग सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट, स्वचालित टिकट डिस्पेंसर, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल संकेतक, बूम बैरियर और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस लगाए जाने की तैयारी है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को लाइन में खड़े हुए बिना तेजी से प्रवेश और निकास की सुविधा भी मिलेगी।

माना जा रहा है नए सिस्‍टम से पार्किंग में भले सुधार होने की संभावना है लेकिन आम आदमी पर काफी बोझ पड़ेगा। आम आदमी को पार्किंग के लिए अतिरिक्‍त शुल्‍क चुकाना होगा।

पार्किंग प्रबंधन समिति करेगी फैसला

इस योजना में अब ऑन-स्ट्रीट पार्किंग के शुल्क सामान्य से अधिक होंगे। वहीं, प्राइम टाइम (सुबह 9-12 और शाम 5-8 बजे) में भी शुल्क की दरें अधिक होंगी। सप्ताह के अंत में भी शुल्क में बदलाव किया जाएगा। पार्किंग दरें और उनके समय को लेकर निर्णय पार्किंग प्रबंधन समिति की ओर से लिया जाएगा।

अनाधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

अनाधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्यवाही की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अनुसार सभी नए और पुराने पार्किंग स्थलों के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन अनिवार्य होगा। साथ ही इन स्थलों की पहचान और सीमांकन भी किया जाएगा। अवैध और अनाधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटा दिए जाएंगे। नई स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था न सिर्फ लोगों को सहूलियत देगी, बल्कि शहरों की ट्रैफिक समस्या को भी काफी हद तक हल करेगी।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button