google.com, pub-7720366478115756, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया वृक्षारोपण

बोले- पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा था, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि “पर्यावरण केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरियाली और जैव विविधता ही स्वस्थ जीवन की नींव हैं। वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, अंधाधुंध वृक्षों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन गंभीर चुनौती बन चुके हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए, जल संरक्षण करे, प्लास्टिक का उपयोग कम करे और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध पृथ्वी दे सकते हैं।”

उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।

Image 3

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, लखनऊ जिला प्रभारी मोहम्मद आसिफ, जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह, जिला संरक्षक बी.एल. यादव, यूटीए बाराबंकी के जिला अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ हरख के अध्यक्ष कुलदीप पटेल, जूनियर शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर के महामंत्री अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button