योगी सरकार कायम करेगी एक और रिकार्ड, यूपी में एक साथ 2554 एम्‍बुलेंस को दिखाई जाएगी हरी झंडी

बरेली से योगी आदित्‍यनाथ व लखनऊ से उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक फ्लैग ऑफ कर रचेंगे इतिहास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये जा रहे है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 102 नेशनल एम्बुलेन्स सेवा, 108 ई.एम.टी.एस. एम्बुलेन्स सेवा एवं ए.एल.एस. एम्बुलेन्स सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 1 अप्रैल मंगलवार को 2554 नई एम्‍बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इसमें 125 एम्‍बुलेंस एएलएस सेवा में बढ़ाई जा रही है जिससे ALS एम्‍बुलेंस सेवा की फ्लीली बढ़कर 375 हो जाएगी। जबकि 2429 एम्‍बुलेंस 108 व 102 सेवा की आयु पूरी कर चुकी पुरानी एम्‍बुलेंसों को रीप्‍लेस कर उनके स्‍थान पर तैनात की जाएंगी। इससे प्रदेश भर में मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

102 नेशनल एम्बुलेन्स सेवा

आज मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा पुरानी एम्बुलेन्सों के स्थान पर 1224 नयी एम्बुलेन्सों को फ्लीट में सम्मिलित किये जाने हेतु फ्लैग ऑफ किया जा रहा है।

वर्ष 2019 में 108 ई.एम.टी.एस. एम्बुलेन्स सेवा में संचालित 1488 बी.एल.एस. एम्बुलेन्सो की फ्लीट में वृद्धि कर 2200 बी.एल.एस. एम्बुलेन्सो की फ्लीट का संचालन किया जा रहा है।

मा० मुख्यमंत्री जी के मार्ग दर्शन एवं मा० उप मुख्यमंत्री जी के निरन्तर पर्यवेक्षण के कारण 108 ई.एम.टी.एस. एम्बुलेन्स सेवा का रिस्पान्स टाईम शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 15 मिनट से घटकर 7:06 मिनट हो गया है।

ए.एल.एस. एम्बुलेन्स सेवा

ए.एल.एस. एम्बुलेन्स सेवा के द्वारा गम्भीर रोगियों को उच्च चिकित्सा संस्थान जैसे मेडिकल कॉलेज, एम्स आदि तक सुरक्षित परिवहन किये जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।

वर्ष 2019 में ए.एल.एस. एम्बुलेन्स सेवा में संचालित 150 ए.एल.एस. एम्बुलेन्सो की फ्लीट में वृद्धि कर 250 ए.एल.एस. एम्बुलेन्सो की फ्लीट का संचालन किया जा रहा है।

ए.एल.एस. एम्बुलेन्स सेवा की फ्लीट में 125 ए.एल.एस. अतिरिक्त एम्बुलेन्सो को सम्मिलित करते हुये 375 ए.एल.एस. एम्बुलेन्सो की फ्लीट का संचालन किया जायेगा।

निरन्‍तर प्रयासों से ए.एल.एस. एम्बुलेन्स सेवा में एम्बुलेन्सो का रिस्पान्स टाईम शहरी क्षेत्र हेतु 30 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 45 मिनट से घटकर 6:31 मिनट हो गया है। यह अपने आपमें बड़ी उपलब्धि है।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में सरकार ने 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्‍मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज को दी है। जिसके द्वारा सेवाओं का प्रदेश भर में संचालन किया जा रहा है।

Exit mobile version