उत्तर प्रदेश में 108 एम्बुलेंस ने होली के दिन 12 हजार से अधिक लोगों को सेवा देकर बचाई जान
होली के दिन भी 108 एम्बुलेंस ने बड़ी संख्या में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ। रंगों का त्योहार होली पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गुझिया खिलाकर रंगों के त्यौहार की बधाई दी। लेकिन, होली के त्यौहार में लापरवाही के साथ गाड़ी चलाना बहुत से लोगों पर भारी पड़ा और उन्हें 108 एम्बुलेंस से अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ गया।
प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज (यूपी) के अधिकारियों के अनुसार होली के अवसर पर प्रदेश भर में काफी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हुई। इसके अलावा मारपीट-झगडे़ व हादसों और स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियां के भी काफी मामले सामने आए। ऐसे में जरूरतमंद लोगों के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा ने समय पर सेवाएं देकर उनकी जान बचाने में अहम रोल अदा किया। एक्सीडेंट व अन्य मामलों में घायल हुए लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार होली के दिन कुल 12 हजार 331 लोगों को इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा प्रदान की गई। इनमें हरदोई के 353, लखनऊ के 344, लखीमपुर खीरी के 325, सीतापुर 289, बाराबंकी के 278 लोग शामिल थे।
बड़ी संख्या में आए ट्रामा से सम्बंधित तमामले
होली के दिन कुल 12331 इमरजेंसी के मामलों में 1350 केस रोड एक्सीडेंट के थे। इसके अलावा अन्य प्रकार के हादसों (नान वेहिकुलर ट्रामा) के भी 2282 मामलों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
गौरतलब है कि होली के मद्देनजर 108 एम्बुलेंस सेवा ने खास इंतजाम किए थे। सेवा से जुड़ी एम्बुलेंस क¨ सड़क दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील स्थानों, थानों के नजदीक व अन्य चिन्हित स्थानों में खास तौर पर तैनात किया गया था। ताकि जरूरतमंदों को जल्द से जल्द एम्बुलेंस उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सके।
सेवा प्रदाता संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस सेवा से सैकड़ो जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकी है। घायलों से लेकर उनके परिजनों ने तत्काल मदद के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ की काफी प्रशंसा की और सरकार को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया। 108 सेवा के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में वर्तमान में 2200 नि:शुल्क एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं।
होली के दिन टाप 5 इमरजेंसी वाले जिले
हरदोई- 353
लखनऊ- 344
लखीमपुर खीरी- 325
सीतापुर- 289
बाराबंकी- 278
प्रदेश में कुल इमरजेंसी
होली के दिन-12331
होली के दिन
ट्रॉमा वेहिकुलर 1350
ट्रॉमा नान वेहिकुलर 2282
Total emergency cases on the day of Holi festival. | 12331 |
Trauma vehicular | 1350 |
Trauma non-vehicular | 2282 |
Emergency count wise Top 5 districts. | Count |
Hardoi | 353 |
Lucknow | 344 |
Lakhimpur Kheri | 325 |
Sitapur | 289 |
Barabanki | 278 |