Religion

रामोत्सव 2024 : भोग के लिए आगरा से आए 56 किस्म के पेठे

Ramotsav 2024 प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से भेजा गया 560 किलो पेठा

अपने मूल स्थान पर प्रतिष्ठित होने जा रहे रामलला के लिए अनेक अमूल्य उपहार आ रहे हैं। इसी क्रम में आगरा के प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से छप्पन अलग अलग स्वाद में श्री रामलला के भोग के लिए 56किस्म का 560 किलो पेठा पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसहभागिता की अपील पर समाज का प्रत्येक तबका अपने सामर्थ्य के अनुसार जुटा है। पेठे के अलावा अन्य स्थानों से रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाल,पूजा सामग्री आदि भी मंदिर ट्रस्ट को मिली है।

आगरा व्यापार मंडल की ओर से लाया गया पंछी पेठा कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, विश्व हिन्दू परिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज आदि की उपस्थिति में स्वीकारा गया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button