UP

Raebareli: कर्मचारियों ने निकाली Tiranga Yatra, Old Pension Scheme और Privatization के खिलाफ ATEWA का हल्ला बोल

रायबरेली।

एनएमओपीएस के राष्ट्रीय आवाह्न एवं अटेवा के प्रदेशीय आवाह्न पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की। ऑल टीचर्स इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (ATEWA) के बैनर तले आज एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा विकास भवन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक गई।

ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने आज तिरंगा यात्रा निकाली। शिक्षकों ने यूपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन, टीईटी से मुक्ति और निजीकरण के विरोध में कलेक्ट्रेट तक यात्रा निकाली। बारिश के बावजूद भी विभिन्न विभागों के सुदूर ब्लॉकों से सैकड़ों शिक्षकों व कर्मचारियों ने इस तिरंगा यात्रा में पूरी शिद्दत के साथ प्रतिभाग किया।

शिक्षकों व कमर्चारियों ने कहा कि सरकार से हमें न ही एनपीएस चाहिए और न ही यूपीएस चाहिए, हमें सिर्फ और सिर्फ सरकार से अपने बुढ़ापे की लाठी के तौर पर ओपीएस यानि पुरानी पेंशन चाहिए। सैकड़ों गुरुजनों ने सरकार से इस पेंशन को वापस लेते हुए हमारा स्वाभिमान कहीं जाने वाली पुरानी पेंशन दिलाए जाने की मांग की।

tiranga yatra raebareli atewa 2

जिला संयोजक इरफान अहमद ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन को बचाने के लिए अनवरत प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती और कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं होती, तब तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। शिक्षकों ने यूपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन, टीईटी से मुक्ति और निजीकरण के विरोध में यात्रा निकाली।

जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में इन्हीं तीन मुद्दों को लेकर हम लोग प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यह सिर्फ पेंशन की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे भविष्य और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है। तिरंगा यात्रा का संचालन डलमऊ अध्यक्ष प्रकाश यादव व जिला कोषाध्यक्ष अन्जनी कुमार मौर्य ने किया। पीडब्ल्यूडी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, सत्रुघ्न कुमार, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, महेन्द्र यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ एवं संजय कुमार मधेशिया अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन ने कहा पुरानी पेंशन की लड़ाई अटेवा द्वारा निरन्तर लड़ी जा रही है। हम पुरानी पेंशन के आन्दोलन को पूर्ण समर्थन के साथ सहयोग देते रहेगें।

इस मौके पर अटेवा जिला महिला संयोजक सरला वर्मा एवं अटेवा महिला महामंत्री ममता यादव, महामंत्री शैलेश यादव, सरंक्षक राजेश यादव, शिवनाथ यादव, उमाशंकर शुक्ला, शोऐब हसन खान मंत्री उर्दू शिक्षक संघ, अविनाश यादव, योगेन्द्र गुप्ता, तुलसीराम, लालजी यादव, अनवर अली, अनिल यादव, इन्द्रसेन, अमित, मो. नसीम, सितांशु सोनकर, मयंक वर्मा, संतोष, सज्जन पाल, आशुतोष यादव, भगवती शर्मा, त्रिभुवन सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button