UP

लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NMOPS/अटेवा के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने किया नामांकन

लखनऊ: नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) और अटेवा (ATEWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान बी.एन. सिंह की प्रतिमा से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक समर्थकों और युवाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे और नारों के बीच हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्हों से विजय बंधु का स्वागत किया।

पिछले 13-14 वर्षों के संघर्ष का असर: नामांकन जुलूस में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। जानकारों के मुताबिक, यह भीड़ पिछले एक दशक से अधिक समय से विजय बंधु द्वारा कर्मचारियों और युवाओं के हक के लिए सड़क पर किए गए संघर्षों का परिणाम है।

विजय बंधु की प्रमुख प्राथमिकताएं और वादे

नामांकन के दौरान अटेवा अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति, TET की अनिवार्यता की समाप्ति, नवयुवको को रोजगार दिलाने, सभी को शिक्षा और चिकित्सा दिलाने का काम करेंगे।

  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली।
  • विभागों और सेवाओं के अंधाधुंध निजीकरण पर पूर्ण रोक।
  • युवाओं के लिए रोजगार की स्पष्ट और ठोस नीति लागू करना।
  • शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता की समाप्ति।
  • सभी नागरिकों के लिए सुलभ, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था।

वर्तमान और पूर्व MLC पर साधा निशाना

विजय बंधु ने वर्तमान और पूर्व एमएलसी (MLC) पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले वे जनता के बीच आकर यह बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातकों के लिए क्या ठोस काम किए हैं। इस दौरान समर्थकों ने “दल की नहीं, दिल की सुनेंगे, लखनऊ स्नातक से विजय बन्धु को चुनेंगे” के नारे लगाकर माहौल गरमा दिया।

प्रमुख संगठनों के नेता रहे मौजूद

नामांकन के दौरान राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (LUACTA) के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे, डॉ. अंशु केडिया, डॉ. कमल उसरी, चन्द्रहास सिंह, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश कनौजिया, डॉ. आशीष वर्मा, सुनील बाजपेई, सुमन कुरील, धर्मेंद्र गोयन, डॉ. अब्दुल रहीम, विजय काकोरी, जनार्दन शुक्ला, सुनील वर्मा, डॉ. सतेंद्र राय, डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, महराजदीन चौधरी, ए.पी. यादव, प्रेमचंद सहित विभिन्न शिक्षक, अवनीश कुमार, डॉ जैनुल खान, डॉ महेंद्र यादव कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button