India

UPMS: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हेल्थ एटीएम को मिल रहा मरीजों का साथ

अब एक ही जगह 65 से अधिक स्वास्थ्य जांच की मिल रही सुविधा, ओपीडी में ही मिलेगी जांच और डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा

लखनऊ/सैफई, 22 नवंबर: योगी सरकार द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और मरीजों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीएमएस), सैफई में स्थापित अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम को मरीजों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। ओपीडी परिसर में शुरू हुई डिजिटल स्वास्थ्य जांच सुविधा के माध्यम से महज 15 दिनों में 1,000 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। यह उपलब्धि दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की पहल प्रभावी साबित हो रही है।

65 से अधिक स्वास्थ्य मानकों का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना एवं मार्गदर्शन में सरकारी चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बीमारियों की समय रहते पहचान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।योगी सरकार का प्रयास है कि मरीजों को अस्पतालों में ही अधिक से अधिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे उन्हें बेहतर उपचार के साथ अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिल सके। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यूपीएमएस सैफई ने अपनी ओपीडी में क्लीनिक्स ऑन क्लाउड के सहयोग से हेल्थ एटीएम स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम का उद्घाटन 29 को किया गया था।

यह सुविधा एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रही है, जिसके माध्यम से 65 से अधिक स्वास्थ्य मानकों का प्रारंभिक आकलन किया जा सकता है। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, ऑक्सीजन सैचुरेशन और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ लिवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट तथा लिपिड प्रोफाइल की सुविधा भी उपलब्ध है।

एक ही जगह 65 से अधिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा

हेल्थ एटीएम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीजों को कई तरह की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम हो रही है। इसके माध्यम से ट्रोपोनिन-टी (Trop T) जांच, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की स्क्रीनिंग, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट तथा ईएनटी संबंधी जांच भी की जा सकती है। इसके अलावा दृष्टि एवं कलर विजन परीक्षण और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) की सुविधा भी उपलब्ध है। जांच के बाद मरीजों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की जाती है। इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की प्रारंभिक स्थिति समझने में मदद मिलती है। जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस तरह हेल्थ एटीएम मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। हेल्थ एटीएम की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच करना नहीं, बल्कि लोगों को निवारक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना भी है। अक्सर लोग बीमारी के गंभीर होने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में प्रारंभिक स्क्रीनिंग के माध्यम से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हृदय संबंधी जोखिमों का शुरुआती आकलन मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित कर सकता है।

65 से अधिक स्वास्थ्य मानकों की जांच की सुविधा

हेल्थ एटीएम एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है, जिसके माध्यम से 65 से अधिक स्वास्थ्य मानकों का प्रारंभिक आकलन किया जा सकता है। इसकी प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं—

ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज एवं ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच

हीमोग्लोबिन की जांच

लिवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट तथा लिपिड प्रोफाइल

ट्रोपोनिन-टी (Trop T) जांच

मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की स्क्रीनिंग

पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट

ईएनटी संबंधी जांच

दृष्टि एवं कलर विजन परीक्षण

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ECG)

डिजिटल स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा

टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button