UP

यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन को मिला नया विधिक और संगठनात्मक नेतृत्व, सुमित बने लखनऊ जिलाध्यक्ष

लखनऊ: यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन को संगठनात्मक एवं विधिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। फेडरेशन ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रांकुर कुमार यादव एवं काव्या तिवारी को अपना विधिक सलाहकार (लीगल एडवाइजर) नामित किया है। इसके साथ ही लोकबंधु चिकित्सालय के सुमित को सर्वसम्मति से लखनऊ का जिलाध्यक्ष और प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को विधिक जिम्मेदारी

फेडरेशन के अनुसार, संगठन के विस्तार के साथ प्रशासनिक और कानूनी मामलों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन की जरूरत महसूस की जा रही थी। प्रांकुर कुमार यादव और काव्या तिवारी को न्यायालय संबंधी सभी मामलों, विधिक परामर्श और कानूनी कार्यवाहियों के लिए अधिकृत किया गया है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों अधिवक्ताओं के अनुभव से फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों की कानूनी रक्षा को मजबूती मिलेगी।

pharmacist federation lucknow suneel yadav

यह भी पढ़ें: यूपी में ‘गोल्डन ऑवर’ में मिलेगा इलाज: UPTEN नेटवर्क से जुड़ेगी इमरजेंसी सेवा, हर साल बचेंगी 12 हजार जानें

सुमित को जिलाध्यक्ष और प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व

लोकबंधु चिकित्सालय में कार्यरत सुमित को लखनऊ जनपद की कमान सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रांतीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद का प्रभार भी दिया गया है। फेडरेशन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा फार्मासिस्टों को लामबंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा में नई तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें: UP News: हाई रिस्‍क प्रेगनेंसी केस में 3.5 ग्राम हीमोग्‍लोबिन वाली प्रसूता की एंबुलेस में सुरक्षित डिलीवरी, 102 टीम ने बचाई दो जिंदगियां 

युवा नेतृत्व और विधिक समझ संगठन की ताकत: सुनील यादव

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए विधिक विशेषज्ञता और युवा नेतृत्व दोनों का होना अनिवार्य है। प्रांकुर कुमार एवं काव्या के कानूनी मार्गदर्शन और सुमित व धीरेंद्र के सांगठनिक नेतृत्व से फेडरेशन पूरे प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर फार्मासिस्टों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: 11 साल तक सीने में फंसा रहा ड्रिल बिट, SGPGI लखनऊ के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर दर्द से दिलाई निजात 

बैठक में यह प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जनपद सचिव धीरेंद्र, प्रांतीय संरक्षक उपेंद्र, संविदा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन एवं फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण, महासचिव देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सरन, उपाध्यक्ष अवधेश, सचिव अजीत और यूथ विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button