अयोध्या बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2.0 में बनारस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अयोध्या। श्री मंगल मूर्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अयोध्या बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2.0 में बनारस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने मांसपेशियों की बनावट, पोजिंग, फिटनेस और शारीरिक संतुलन के दम पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और व्यायाम युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करता है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में दीपक वशिष्ठ, तक्षशिला आईएएस के निदेशक संतोष मिश्रा, आयुर्वेदाचार्य डॉ. शेषधर पांडेय, समाजसेवी विपिनेश पांडेय एवं भाजपा नेता प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित वृज मोहन तिवारी, अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, अमर चौधरी, तेजनारायण तिवारी, प्रदीप पांडेय, अभय मौर्य, छोटू, लकी एवं राहुल चौधरी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक साजिद खान एवं अमरनाथ आर्या रहे।
प्रतियोगिता में लखनऊ के जितेंद्र यादव, मोहित यादव एवं अनुज शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव ने किया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




