
उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ०प्र० सैनिक स्कूल, सरोजनीनगर (लखनऊ) और सैनिक स्कूल गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2027–28 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। दोनों स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
20 दिसंबर को संभावित है लिखित परीक्षा
प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सत्र 2027–28 की प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी संभावित है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए ही विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 सितंबर 2026
- बिना विलम्ब शुल्क के अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- विलम्ब शुल्क (Late Fee) सहित अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 20 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन
प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.upsainikschool.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 25 अक्टूबर की शाम से पहले अपना पंजीकरण अवश्य पूरा कर लें।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




