KGMU Department of Obstetrics & Gynaecology to Celebrate 94th Foundation Dayकेजीएमयू का प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग मनाएगा 94वां स्थापना दिवस
Theme: “Sushruta to Da Vinci – A Mesmerizing Journey” | विषय: “सुश्रुत से दा विंची तक – एक अद्भुत यात्रा”
LUCKNOW: The Department of Obstetrics & Gynaecology, King George’s Medical University (KGMU), Lucknow, is all set to celebrate its 94th Foundation Day on November 20, 2026, with a special academic ceremony and the prestigious Dr Prabha Mehra Oration. The occasion will celebrate the department’s longstanding contribution to women’s healthcare, medical education, research and clinical excellence.
लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ का प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग आगामी 20 नवम्बर 2026 को अपना 94वां स्थापना दिवस विशेष शैक्षणिक समारोह एवं प्रतिष्ठित डॉ. प्रभा मेहरा स्मृति व्याख्यान के साथ मनाने जा रहा है। यह अवसर महिला स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के क्षेत्र में विभाग के दीर्घकालीन योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक होगा।
The ceremony will be held at 2:00 PM at Brown Hall, KGMU. Padma Shri Prof. (Dr.) Soniya Nityanand, Hon’ble Vice-Chancellor, KGMU, will grace the occasion as the Chief Guest. The Dr Prabha Mehra Oration will be delivered by Dr Vanita Jain, Head, Department of Obstetrics & Gynaecology, PGIMER, Chandigarh, on the theme “Sushruta to Da Vinci – A Mesmerizing Journey.”
समारोह का आयोजन अपराह्न 2 बजे केजीएमयू के ब्राउन हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद, माननीय कुलपति, केजीएमयू होंगी। इस अवसर पर डॉ. प्रभा मेहरा स्मृति व्याख्यान पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वनिता जैन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। व्याख्यान का विषय “सुश्रुत से दा विंची तक – एक अद्भुत यात्रा” होगा।
A Journey from Ancient Surgical Wisdom to Modern Medical Innovation
प्राचीन शल्य चिकित्सा ज्ञान से आधुनिक चिकित्सा नवाचार तक की यात्रा
The theme beautifully represents the evolution of medical science, connecting the ancient Indian surgical heritage of Sushruta with the contemporary era of robotic and precision surgery represented by the Da Vinci surgical system. It highlights how medical science has progressed through centuries of knowledge, innovation, research and technological advancement.
यह विषय चिकित्सा विज्ञान की विकास यात्रा को दर्शाता है, जिसमें भारत की प्राचीन शल्य चिकित्सा परंपरा के महान आचार्य सुश्रुत से लेकर आधुनिक रोबोटिक एवं सटीक शल्य चिकित्सा प्रणाली दा विंची तक की उपलब्धियां समाहित हैं। यह यात्रा सदियों से विकसित होते चिकित्सा ज्ञान, नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।
A Legacy of Women’s Healthcare and Medical Education
महिला स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा की गौरवशाली विरासत
The Department of Obstetrics & Gynaecology, with its clinical foundation at Queen Mary’s Hospital, has been an important centre for comprehensive women’s healthcare in Uttar Pradesh and neighbouring regions. Queen Mary’s Hospital, established in 1932, has evolved over the decades into a major centre for maternal and reproductive healthcare.
केजीएमयू का प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, क्वीन मैरी हॉस्पिटल के माध्यम से उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र रहा है। वर्ष 1932 में स्थापित क्वीन मैरी हॉस्पिटल ने दशकों की विकास यात्रा के दौरान मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।
The department provides comprehensive services in antenatal care, high-risk pregnancy management, obstetric emergencies, safe childbirth, gynaecological disorders, infertility and reproductive health. Its infrastructure includes labour room facilities, emergency operation theatres, high-dependency care, intensive care facilities, maternal and child healthcare services and neonatal care.
विभाग में गर्भावस्था की नियमित देखभाल, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था का प्रबंधन, प्रसूति संबंधी आपातकालीन सेवाएं, सुरक्षित प्रसव, स्त्री रोग संबंधी बीमारियों, बांझपन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित व्यापक सेवाएं उपलब्ध हैं। विभाग में लेबर रूम, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर, हाई डिपेंडेंसी केयर, गहन चिकित्सा सुविधाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा नवजात शिशु देखभाल की व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।
Advancing Specialised and Technology-Enabled Healthcare
आधुनिक तकनीक एवं विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं की दिशा में प्रगति
The department continues to strengthen specialised clinical services to address complex healthcare challenges. The introduction of intrauterine foetal blood transfusion facilities at KGMU in 2024 was an important advancement, offering specialised treatment to unborn babies suffering from severe anaemia.
जटिल चिकित्सा परिस्थितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए विभाग निरंतर विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ कर रहा है। वर्ष 2024 में केजीएमयू में गर्भस्थ शिशु को गर्भाशय के भीतर रक्त चढ़ाने की सुविधा का प्रारंभ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस तकनीक के माध्यम से गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भस्थ शिशुओं को विशेष उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।
Specialised services in areas such as cardio-obstetrics, gestational diabetes, reproductive endocrinology, infertility, adolescent health, menopausal care and gynaecological oncology further reflect the department’s commitment to comprehensive and multidisciplinary women’s healthcare.
कार्डियो-ऑब्स्टेट्रिक्स, गर्भावधि मधुमेह, रिप्रोडक्टिव एंडोक्राइनोलॉजी, बांझपन, किशोर स्वास्थ्य, मेनोपॉज एवं स्त्री रोग कैंसर विज्ञान जैसी विशिष्ट सेवाएं महिलाओं को समग्र एवं बहुविषयक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
The CTG training initiative launched in 2026 is another step towards strengthening fetal monitoring and improving the quality of intrapartum care through professional training and evidence-based clinical practices.
वर्ष 2026 में प्रारंभ की गई सीटीजी प्रशिक्षण पहल भी गर्भस्थ शिशु की हृदय गति एवं स्वास्थ्य की निगरानी तथा प्रसव के दौरान बेहतर चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Foundation Day: Academic Activities and Recognition of Excellence
स्थापना दिवस: शैक्षणिक गतिविधियां एवं उत्कृष्ट योगदान का सम्मान
The Foundation Day programme will begin with an Adolescent Health Workshop on “Approach to Sexual Assault Survivors”, scheduled from 10:00 AM to 1:00 PM at the Basement Classroom of the Department. The workshop aims to emphasise sensitive, ethical and multidisciplinary approaches towards the care and support of survivors.
स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभाग के बेसमेंट क्लासरूम में “Approach to Sexual Assault Survivors” विषय पर किशोर स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य यौन उत्पीड़न से प्रभावित व्यक्तियों की चिकित्सा एवं सहायता के प्रति संवेदनशील, नैतिक और बहुविषयक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है।
The main ceremony will commence with a floral welcome and lamp lighting, followed by Vandana/Prarthana by departmental residents. Prof. Dr Anjoo Agarwal, Professor and Head of the Department, will deliver the welcome address and present the departmental report, highlighting its activities, achievements and future initiatives.
मुख्य समारोह का शुभारंभ पुष्प स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से होगा। इसके पश्चात विभाग के रेजिडेंट्स द्वारा वंदना एवं प्रार्थना प्रस्तुत की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अंजू अग्रवाल स्वागत संबोधन एवं विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी, जिसमें विभाग की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
The occasion will also witness the release of the departmental newsletter, presentation of the Most Humane Resident Medal and felicitation of residents and employees in recognition of their dedication and contributions. Dr Virendra Atam, Dean, KGMU, and Dr Vinita Das, Guest of Honour, will share their blessings and thoughts. The Hon’ble Vice-Chancellor, Prof. (Dr.) Soniya Nityanand, will also address the gathering.
इस अवसर पर विभागीय न्यूज़लेटर का विमोचन, सर्वाधिक मानवीय व्यवहार वाले रेजिडेंट को मेडल प्रदान करना तथा रेजिडेंट्स एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। डॉ. वीरेंद्र अटम, डीन, केजीएमयू तथा डॉ. विनीता दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार एवं आशीर्वचन प्रस्तुत करेंगी। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी।
The academic highlight will be the introduction of the oration and the distinguished orator, followed by the presentation of the citation and memento to Dr Vanita Jain. Her oration will be followed by a vote of thanks by Dr Amita Pandey and high tea.
समारोह का मुख्य शैक्षणिक आकर्षण डॉ. प्रभा मेहरा स्मृति व्याख्यान होगा। इस दौरान व्याख्यान एवं व्याख्यानकर्ता का परिचय प्रस्तुत किया जाएगा तथा डॉ. वनिता जैन को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा। इसके पश्चात डॉ. अमिता पांडे धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगी तथा कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ होगा।
A Vision for the Future
भविष्य के लिए एक नई दृष्टि एवं संकल्प
The 94th Foundation Day is not merely a celebration of the department’s history; it is an occasion to renew its commitment to excellence in patient care, medical education, research, innovation and compassionate service. The department continues to strive towards better maternal and newborn outcomes, accessible specialised healthcare and the development of skilled, ethical and empathetic medical professionals.
विभाग का 94वां स्थापना दिवस केवल उसकी ऐतिहासिक यात्रा का उत्सव नहीं, बल्कि रोगी देखभाल, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराने का अवसर है। विभाग मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार, विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा कुशल, नैतिक एवं संवेदनशील चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
As the department approaches this significant milestone, the celebration will honour the contributions of generations of faculty members, doctors, residents, students and healthcare workers whose dedication has shaped its institutional identity. With its rich heritage, evolving medical capabilities and commitment to humanity, the department looks forward to continuing its journey towards excellence in women’s healthcare.
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विभाग उन सभी पीढ़ियों के शिक्षकों, चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को सम्मानित करेगा, जिनके समर्पण ने विभाग की विशिष्ट पहचान को स्थापित किया है। गौरवशाली विरासत, आधुनिक चिकित्सा क्षमताओं एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ विभाग महिला स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Ninety-four years of service, knowledge and compassion — celebrating the past, strengthening the present and shaping the future of women’s healthcare.
सेवा, ज्ञान और संवेदना के 94 गौरवशाली वर्ष — अतीत का सम्मान, वर्तमान का सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ्य के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



