India

यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाई त्वरित मदद, पुलिस मामलों में रिकॉर्ड सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देशों का दीपावली पर व्यापक असर देखने को मिला। प्रदेशवासियों की दीपावली को सुरक्षित बनाने के लिए यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) ने छोटी दीपावली से लेकर अगले दिन तक पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला।

इन तीन दिनों के दौरान यूपी-112 ने कुल 2,05,738 जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा प्रतिदिन लगभग 38 हजार रहता है, लेकिन त्योहार पर इसमें कई गुना वृद्धि दर्ज की गई।

तीन दिनों में लगातार बढ़ी सहायता की मांग

यूपी-112 के डीजी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए पीआरवी को अलर्ट मोड पर रखा गया था।

7 नवंबर (छोटी दीपावली): 53,264 नागरिकों को सहायता मिली।

8 नवंबर (दीपावली): 74,816 लोगों तक मदद पहुंची।

9 नवंबर (दीपावली का अगला दिन): सर्वाधिक 77,753 लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई।

पुलिस, मेडिकल और फायर इमरजेंसी में त्वरित मदद

दीपावली के दौरान आतिशबाजी और भीड़भाड़ को देखते हुए यूपी-112 ने विभिन्न आपात स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

पुलिस सहायता: इन तीन दिनों में सबसे अधिक मांग पुलिस संबंधी मामलों में रही। करीब 1.56 लाख लोगों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराई गई (7 नवंबर को 41 हजार, 8 को 56 हजार और 9 को 59 हजार)।

मेडिकल इमरजेंसी: 7 से 9 नवंबर के बीच स्वास्थ्य संबंधी 36,817 इवेंट्स पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई।

फायर इमरजेंसी: आग लगने और अन्य अग्निशमन संबंधी 7,029 इवेंट्स पर फायर ब्रिगेड की मदद पहुंचाई गई।

बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

सवेरा योजना: वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए संचालित ‘सवेरा योजना’ के तहत 7 से 9 नवंबर के बीच 2,018 पंजीकृत बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार त्वरित सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई।

एस्कॉर्ट फॉर वुमेन सेफ्टी: महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलने वाली इस विशेष सेवा के तहत पीआरवी टीमों ने 11 अकेली महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जिन्हें रात में यात्रा के लिए साधन नहीं मिल पा रहा था।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button