Life Style

श्रद्धा कपूर ईथा: पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज, नौवारी साड़ी में लावणी करती दिखीं श्रद्धा, श्रेया घोषाल ने दी आवाज

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईथा’ का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ मंगलवार को रिलीज हो गया। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने में श्रद्धा रंगीन नौवारी साड़ी पहनकर पारंपरिक लावणी करती नजर आ रही हैं। गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, संगीत अजय-अतुल की जोड़ी का है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

गाना रिलीज करते हुए श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ईथा का पहला गाना, आपके नाम। जी जी रे जी गाना अब रिलीज। ईथा सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को।” रिलीज के कुछ ही घंटों में गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और फैंस श्रद्धा के डांस और भाव-भंगिमाओं की खूब तारीफ कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ईथा: लावणी के रंग में रंगा पहला गाना

‘जी जी रे जी’ दर्शकों को उस लोक कला की दुनिया से रूबरू कराता है, जो फिल्म की कहानी के केंद्र में है। गाने में श्रद्धा मंच पर लावणी पेश करती दिखती हैं और इसकी कोरियोग्राफी महाराष्ट्र के लोक मनोरंजन की परंपरा को सामने लाती है। ट्रेलर में जहां विठाबाई के निजी और पेशेवर सफर की झलक दिखी थी, वहीं यह गाना उनके जीवन के प्रस्तुति वाले पहलू पर ध्यान देता है।

फिल्म बनाने वाली कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने एक्स पर गाने की झलक साझा की:

तमाशा कलाकार विठाबाई की जिंदगी पर है फिल्म

‘ईथा’ महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इसमें श्रद्धा विठाबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर 30 अक्टूबर को जारी हुआ था, जिसमें श्रद्धा खचाखच भरे दर्शकों के सामने भव्य मंच पर प्रस्तुति देती नजर आई थीं।

ट्रेलर से यह भी साफ हुआ था कि फिल्म सिर्फ विठाबाई की कामयाबी तक सीमित नहीं है। मंच के बाहर उनके निजी संघर्ष भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे।

4 दिसंबर को सलमान की फिल्म से टक्कर

‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ भी रिलीज हो रही है, यानी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की सीधी टक्कर होगी। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव और इश्तियाक खान अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को दिनेश विजन, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनाया है। ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की कामयाबी के बाद इस फिल्म से श्रद्धा एक बार फिर मैडॉक फिल्म्स के साथ लौट रही हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button