India

गोंडा: डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर अमृत सरोवरों में भरा जा रहा पानी, तपती गर्मी से ग्रामीणों, पशुओं को मिलेगी राहत

GONDA: जनपद गोंडा में भीषण गर्मी और जलस्रोतों के सूखने की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तत्काल प्रभाव से अमृत सरोवरों और पारंपरिक तालाबों में जल भराव के निर्देश जारी किए हैं। उनके स्पष्ट व दूरदर्शी निर्देशों के अनुपालन में राजकीय नलकूपों से जल भरने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

नियमित रूप से दी जाए रिपोर्ट

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों—नलकूप खंड, ग्राम विकास तथा पंचायती राज—को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय से कार्य को शीघ्रता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता से पूर्ण करें। साथ ही, हर दिन की प्रगति रिपोर्ट शाम तक उनके कार्यालय और मुख्य विकास अधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजी जाए, ताकि सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता: गोंडा में डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर अपात्र लाभार्थियों व अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

कार्य प्रगति की स्थिति

जिला विकास अधिकारी श्री सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर लगभग 60 तालाबों में जल भराव का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इससे पहले मौखिक निर्देशों के तहत 1200 से अधिक तालाबों में भी सफलतापूर्वक जल भराव कराया गया था, जिससे सकारात्मक प्रभाव सामने आया।

यह भी पढ़ें: गोंडा में दो वर्षों में बदलाव की इबारत: जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गढ़ी नवाचार और सुशासन की मिसाल

प्रशासनिक निर्देशों का क्रियान्वयन

अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड को निर्देशित किया गया है कि राजकीय नलकूपों के समीप स्थित अमृत सरोवरों में प्राथमिकता से जल भराव कार्य करें।

खंड विकास अधिकारियों को सरोवरों की सूची तत्काल अधिशासी अभियंता को उपलब्ध कराने व कार्य की निगरानी व्यक्तिगत रूप से करने के निर्देश मिले हैं।

यह भी पढ़ें: मिशन वात्सल्य: गोंडा जनपद के 1088 जरूरतमंद बच्चों को मिला सहारा, उम्मीदों को मिले नए पंख

जिलाधिकारी ने इस अभियान को जल जीवन मिशन, पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण जीवन के हितों से जोड़ते हुए शीघ्रता व संवेदनशीलता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button