लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं का CBSE क्लस्टर-IV खेल प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन
Lucknow Public School जीते पदक और हासिल की नेशनल एंट्री, रोशन किया प्रदेश का नाम

LUCKNOW: लखनऊ पब्लिक स्कूल (सी.पी. सिंह फाउंडेशन) के छात्र- छात्राओं ने CBSE क्लस्टर-IV खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित होकर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कबड्डी (बालिका वर्ग U-19) स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय चयन
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, हरदोई द्वारा आयोजित CBSE क्लस्टर-IV कबड्डी टूर्नामेंट में LPS की बालिका U-19 टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक कसौली इंटरनेशनल स्कूल, हिमाचल प्रदेश में होगा।
टीम सदस्य: प्रियांशी, सुप्रिया, अन्वेशा, सभ्या, अंशिका, ऋतिका, राध्या, शिक्षा (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी), संस्कृति, अलीशा
एथलेटिक्स (बालिका वर्ग U-19) – बहुपदक विजेता एवं राष्ट्रीय चयन
जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड में आयोजित क्लस्टर IV एथलेटिक्स प्रतियोगिता में LPS की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:
यशिका सिंह – 200 मीटर व 400 मीटर में स्वर्ण पदक
प्रियांशी द्विवेदी – भाला फेंक में रजत, डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक
सताक्षी – 800 मीटर दौड़ में रजत पदक
सभी चयनित छात्राएं 10 से 13 सितंबर 2025 तक सेंट अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी में होने वाली CBSE नेशनल एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगी।
टेबल टेनिस – कांस्य पदक व राष्ट्रीय चयन
श्री पदमपत सिंघानिया सेंटर, कानपुर में आयोजित CBSE क्लस्टर-IV टेबल टेनिस टूर्नामेंट में LPS सेक्टर-D की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया:
टीम इवेंट (बालिका वर्ग U-17) – कांस्य पदक
खिलाड़ी: सिद्धि, आराध्या चंद्रा, कात्यायनी मिश्रा
व्यक्तिगत प्रतियोगिता:
सिद्धि (बालिका वर्ग U-17) – कांस्य पदक
अयान अली खान (बालक वर्ग U-19) – कांस्य पदक
सिद्धि और अयान अली खान दोनों का CBSE नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
एथलेटिक्स (U-17 एवं U-14 वर्ग) – पदक व राष्ट्रीय चयन
LPS एल्डेको शाखा के छात्रों ने भी जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया:
सगुन चतुर्वेदी (बालिका U-17) – 100 मीटर दौड़ में रजत पदक
जयकांत सिंह (बालक U-14) – 200 मीटर दौड़ में रजत पदक
शश्वत गुप्ता (बालक U-14) – डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक
सगुन और जयकांत का चयन CBSE नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ है।
“यह उपलब्धियाँ हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रमाण हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। हम उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं,”
लोकेश सिंह, विद्यालय प्रबंधक