India

NMOPS की राष्ट्रीय बैठक में बड़ा ऐलान, 25 नवंबर को दिल्ली घेरेंगे लाखों शिक्षक-कर्मचारी

NMOPS राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिए गए अहम फैसले, 25 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली

NEW DELHI: नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से तय किया कि RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्यता थोपे जाने का विरोध अब आंदोलन के स्तर पर किया जाएगा। NMOPS के एजेंडे में OPS बहाली मुद्दे और निजीकरण समाप्ति मुद्दे के साथ TET मुद्दा भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए लाखों शिक्षक और कर्मचारी 25 नवंबर 2025 को दिल्ली पहुंचकर राजधानी को घेरेंगे।

OPS बहाली, निजीकरण समाप्ति और TET मुद्दा एजेंडे में शामिल

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में OPS बहाली, निजीकरण समाप्ति के साथ RTE लागू होने से पहले TET थोपे जाने के विरोध को आंदोलन का हिस्सा बनाने पर सहमति बनी।

मीटिंग में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार बिंदुवार चर्चा परिचर्चा हुई जिस पर सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS विजय कुमार बन्धु एवं राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने सभी पदाधिकारियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और अपने विचार और सुझाव भी रखे। अंत में सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की आम सहमति से निम्नलिखित फैसले लिए गए जो इस प्रकार हैं।

आंदोलन की रूपरेखा

  • 1 अक्टूबर 2025 : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ट्विटर कैंपेन चलाया जाएगा। जिसके लिए निम्‍न हैशटैग होंगे —
    #NoNPS_NoUPS_OnlyOPS और #NoTET_BeforeRTE

  • 25 अक्टूबर 2025 : सभी प्रदेशों की राज्य इकाइयां अपने-अपने प्रदेश की राजधानी में रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए और व्यापक समर्थन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगी।

  • 8 नवंबर 2025 : नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु जी के नेतृत्व और राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा जी के संचालन में NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भौतिक बैठक होगी। इसमें 25 नवंबर की रैली की तैयारियों और रणनीतियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

  • 25 नवंबर 2025 : NMOPS के बैनर तले देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाली रैली में पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण समाप्ति मुद्दे के साथ साथ वर्तमान में RTE एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET परीक्षा अनिवार्यता थोपे जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। NPS,UPS, निजीकरण के साथ साथ RTE लागू होने से पूर्व TET अनिवार्यता का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज़, NMOPS ने घोषित किए आंदोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम

सभी राज्‍यों से मिल रहा समर्थन

बैठक की जानकारी देते हुए अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी NMOPS की इस अहम वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष NMOPS रामानुजय पलेला, राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष सरदार सुखजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वितेश खांडेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांताराम तेजा, राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंदर सिंह धारीवाल, राष्ट्रीय सचिव डॉ नीरजपति त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय सचिव परमानन्द डहेरिया, अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तमांग, प्रदेश महामंत्री फारुक, राष्ट्रीय संयोजक रेलवे सरदार अमरीक सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डिफेंस प्रेमसागर, राष्ट्रीय सचिव भरत शर्मा जी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन सचिव विक्रांत सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश कुमार, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कोजाराम सियाग जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मंजीत राणा, प्रदेश महामंत्री बिहार शशिभूषण, प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड इंजीनियर मुकेश रतूड़ी, नॉर्थ ईस्ट प्रभारी अब्दुल मालिक, सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष पेमा भूटिया, जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अशरफ़, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी हीरानन्द नरवरिया, प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा बिजॉय मल्ला समेत अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button