राम सागर मिश्र चिकित्सालय में डीएनबी कोर्स शुरू

Lucknow: राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में मेडिसिन विषय में डीएनबी (Diplomate of National Board) कोर्स की शुरुआत हो गई है। जनरल मेडिसिन में इस वर्ष 3 सीटें आवंटित की गई हैं। इस स्वीकृति के साथ ही चिकित्सालय अब विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर हो गया है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वी.के.शर्मा (Dr. V.K. Sharma) का कहना है कि डीएनबी कोर्स प्रारम्भ होने से न केवल चिकित्सालय में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि मरीजों को भी इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि जो विभाग अस्पताल में संचालित नहीं हैं, उन विषयों का प्रशिक्षण डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में कराया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : केजीएमयू के अहम पदों पर रिटायर कर्मियों की तैनाती, सवालों के घेरे में KGMU प्रशासन
इस संबंध में दोनों संस्थानों के बीच एमओयू (MOU) हो चुका है। इससे प्रशिक्षणार्थियों को व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण क्लीनिकल एक्सपोजर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि डीएनबी कोर्स शुरू होने से अस्पताल में विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे जटिल रोगों के उपचार में सुविधा होगी। साथ ही, स्थानीय मरीजों को महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




