लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्कूली बस हादसा: बच्चों की मौत पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा शोक

लखनऊ, 24 नवंबर 2026। कौशांबी से कन्नौज पिकनिक के लिए जा रहे स्कूली बच्चों की बस जब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो इस हादसे में मासूम बच्चों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं
उप मुख्यमंत्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला बताया। अपने मासूम बच्चों को खो चुके परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में बयान करना संभव नहीं है।
घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश
ब्रजेश पाठक ने बताया कि हादसे में घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल बच्चों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, उनका बेहतर उपचार सुनिश्चित हो और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घायलों के इलाज के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:
- लखनऊ बस हादसा: आगरा एक्सप्रेसवे पर छठ यात्रियों की बस खाई में पलटी, 3 की मौत
- जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक ने आवास पर सुनीं फरियादें
- Aligarh News: अतरौली में स्कूल वैन और बाइक की भीषण टक्कर, 108 एम्बुलेंस की मदद से बची घायल की जान
सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रभु श्रीहरि से दिवंगत मासूम बच्चों की आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकसंतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




