UP

रायबरेली: शहर के पार्क में स्थापित होगी संत गाडगे जी की मूर्ति: शत्रोहन सोनकर

रायबरेली। राष्ट्रसंत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती जिले में सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। बहुजन शक्ति संघर्ष समिति और एससी-एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के एक होटल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज से अंधविश्वास को दूर करने और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने स्वच्छता अभियान के महानायक और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने वाले बाबा संत गाडगे जी को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी व सदर विधायक अदिति सिंह रही।

विशिष्ट अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, वरिष्ठ सामाजिक चिंतक रामसजीवन, चंद्रशेखर तथा डॉ0शिवकुमार रहे। सभी अतिथियों ने स्वच्छता अभियान के महानायक, शिक्षा की व्यक्ति के जीवन में महत्ता बताने वाले, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को सबसे पहले स्वयं दूर कर तथा समाज के लोगों को इनसे दूर रहने का संदेश देने वाले अनेकों शिक्षालयों, चिकित्सालयों एवं धर्मशालाओं की आधारशिला रखने वाले बाबा संत गाडगे जी को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

शिक्षा और स्वच्छता के प्रणेता थे संत गाडगे

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कहा संत गाडगे ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए इतना जोर दिया तथा चंदे से पैसे से देश में इतने संस्थान बनवाए कि सभी वर्ग के लोग पढ़ सकें। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि संत किसी एक जाति के नहीं होते हैं बल्कि संपूर्ण समाज के होते हैं ऐसे राष्ट्रसंत को मैं नमन करती हूँ, जिन्होंने चंदा लगाकर मानव के कल्याण के लिए इतने संस्थान बनवाए। उन्होंने समिति के सुझाव पर संत गाडगे प्रतिमा स्थल के जल्द ही सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया।

sant gadge raebareli 4

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि बाबा संत गाडगे जी ने समाज की जागृति के लिए इतना महान कार्य किया है इसका हमें गर्व है साथ ही इसका भी हमें गर्व है कि मैं भी उन्हीं के समाज में पैदा हुई और इन्हीं महापुरुषों की चेतना एवं संविधान की बदौलत यहां तक पहुंची हूँ। उन्होंने कहा कि हम लोग नगर पालिका के किसी पार्क में संत गाडगे की मूर्ति स्थापित की करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के क्षेत्र में एक पार्क को चयनित करके समिति हमें बता दे। हम जल्द ही नगर पालिका में प्रस्ताव लाकर मूर्ति स्थापित कराने का प्रयास करेंगे।

sant gadge raebareli 2

अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी ने कहा कि बाबा संत गाडगे जी एवं इनके जैसे महापुरुषों ने अपनी समतावादी दृष्टिकोण पर अथक मेहनत कर इस देश के निर्माण में अपना महत्तम योगदान देकर देश और देशवासियों पर बड़ा उपकार किया है इनकी सोच एवं विचारधारा से जन जन को अवगत कराना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित संत गाडगे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें: रायबरेली के खेत में मिला लावारिस नवजात शिशु, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई जान

sant gadge raebareli 1

इस मौके डॉ0 शिवकुमार, चंद्रशेखर, दिलीप चौधरी, केआर रावत, रेखा चौधरी, सूरज यादव, चंदन सोनकर, राहुल निर्मल, अवनींद्र चौधरी, कामता प्रसाद, राहुल कन्नौजिया, जेपी रावत, महेश, दिनेश निर्मल आदि मिशनरी एवं चिंतकों ने बाबा संत गाडगे जी के जीवन संघर्ष, सामाजिक चेतना एवं योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन नीरज रावत व अजित चौधरी ने किया।
इस मौके श्रीकांत दिवाकर, अनिल कांत, अश्वनी कनौजिया, विमल किशोर सबरा, सीएल गौतम, रितेश, समुझलाल धीमन, एलसी कन्नौजिया, संजय कनौजिया, जय करन, सर्वेश, आशाशरण, शोभाशरण, राम गोपाल, श्याम नारायण, राजू दिवाकर, कमलेश दिवाकर, संजय, राधेश्याम, धीरेन्द्र, मनीषा चौधरी, पूनम दिवाकर, रीना, रंजू आदि लोग उपस्थित रहे।

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

बहुजन शक्ति संघर्ष समिति एवं एससी, एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर विभिन्न अतिथियों ने मेडिकल परीक्षा पास करने वाली स्वाति चौधरी व आनंद चौधरी, मिरांडा कॉलेज में चयनित दिव्यांशी जयंत सहित विभिन्न बड़े कॉलेजों व परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले बच्चे निहारिका, कुशाग्रह, शिवानी आर्यन चौधरी, दीप शेखर, एंजेल सिंह, पुष्पांजलि, अंशिका, आर्यन, श्रष्टि, मानसी, अनुष्का, चित्रांश, शिप्रा, आराध्या, शिवानी जयंत, महिमा, एकलव्य, प्रखर, अमित, सारिका, स्वेता मौर्य आदि बच्चों का सम्मान किया गया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button