UP

रायबरेली: परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाफल का वितरण, ‘स्कूल चलो अभियान’ का हुआ शुभारंभ

रायबरेली: परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल का वितरण किया गया। इसके साथ ही पुराने छात्रों को विदाई दी भी गई। विद्यालयों में जहां पुराने छात्रों में नई क्लॉस में जाने की खुशी दी गई तो वहीं अपने परिणाम पाकर चेहरे खिल उठे। बच्चों की फेयरवेल पार्टी आयोजित में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को विद्यालय से विदाई दी गई।

सोमवार को अमावां ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय जरैला में सोमवार बच्चों को परीक्षाफल और प्रधानाध्यापक शैल कुमारी की विदाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शैल कुमारी की तरफ से सभी बच्चों को पुरुस्कार व कापी वितरित की गई। इस मौके पर तेज प्रकाश श्रीवास्तव, रिशू श्रीवास्तव, मुकेश, रितु चौहान, राम गोपाल, दीपाली, प्रेरणा, सुनीता, रामेश्वरी व प्रवेश यादव उपस्थित रहे। ब्लॉक के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलगी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।

Raebareli Basic education School chalo result 1 e1774874366920

प्रधानाध्यापक मीना कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पास छात्रा ज्योति को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार ने किया। इस मौके पर रितेश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। पीएम श्री विद्यालय अमावां में वार्षिकोत्सव व सेवानिवृत्त शिक्षिका नीरू बजाज का सम्मान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव, आरएसएम के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नीतेश मौर्य रहे।

इस बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मनमोह लिया। गणेश वंदना, होली गीत, नशामुक्ति पर नाटक प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव का संचालन रणविजय सिंह ने किया। इस मौके पर एआरपी हरिश्चंद्र पाण्डेय, सतीश चौरसिया, मयंक बाजपेई, राजकुमार सिंह, सियाराम, प्रीति सोनकर, मनोज पुष्कर, विनोद यादव, बबिता सिंह, शशी किरण, अंजू श्रीवास्तव, विजय सिंह, विजय कुमार, श्यामलाल, शिवम श्रीवास्तव, सरिता सिंह मौजूद रहे।

Raebareli Basic education School chalo result 2 e1774874381705

सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया में सोमवार को बच्चों को परीक्षाफल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमणि बाजपेई व ग्राम प्रधान बृज किशोर अवस्थी ने की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रफत फात्मा, अध्यापक सारिका यादव, रेनू देवी, रसोईया रामावती, विमला आदि मौजूद रहे।

Raebareli Basic education School chalo result 3

सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बथुआ खास में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका सविता द्वारा आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रोहित चौधरी व विशिष्ठ अतिथि शिवकरण चौधरी रहे। कक्षा एक से पांच के सभी छात्रों को पुरस्कार व परीक्षाफल रोहित चौधरी द्वारा वितरित किया गया। श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा की सीढ़ी से सभी ऊंचाइयों को नापा जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रतीक चिन्ह देकर चरण छूते हुए सम्मानित किया गया विद्यालय परिवार ने जागरूक अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के एक सर्वश्रेष्ठ छात्र प्रभात को अपने आप आगे बढ़ने के आशीष के साथ एक साइकिल भेंट की गई। पुरस्कार के लिए गांव के नवयुवक श्री आशीष कुमार उर्फ टोनी द्वारा 3000 रुपए नगद विद्यालय को प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सरोजिनी द्वारा समारोह में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 5 की छात्रा शताक्षी एवं सोनम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रतिमा देवी, नीतू वर्मा, मुदित , अंबिया कलाम, राजरानी, अर्चना, नीलम, रामरानी, सुशीला आदि लोग उपस्थिति रही।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button