India

Raebareli: बीआरसी राही में 7 सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान, BEO बोले- ‘शिक्षक सिर्फ कागजों पर रिटायर होता है’

रायबरेली। शिक्षक सिर्फ कागजों पर रिटायर होता है, लेकिन अपने अनुशासन और कर्तव्यों को वो निरंतर आगे बढ़ाता है। यह बात राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के राही ब्लॉक के सात सेवानिवृत हुए शिक्षकों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में कही।

बीआरसी राही, मुंशीगंज में हुए 8वें सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह के संयोजक गौरव यादव ‘युवराज’ ने कहां की राही ब्लॉक के बेसिक कर्मचारियों के सहयोग से विगत आठ वर्षों से ये सम्मान समारोह निरंतर होता आ रहा है और हमेशा होता रहेगा। तीस-पैंतीस वर्ष अपनी सेवाएं दे चुके शिक्षक कर्मचारियों के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Raebareli Retirement 1

इस अवसर पर सेवानिवृत हुए शिक्षकों दुर्गावती शर्मा उ.प्रा.वि. उमरा, अवधेश राठौर उ.प्रा.वि. लोधवारी, मीना कुमारी उ.प्रा.वि. प्रेमराजपुर, रामा देवी उ.प्रा.वि. सुलखियापुर, साफ़िया बेग़म उ.प्रा.वि. जमालपुर, तमकीन तबस्सुम कंपोजिट वि. कचौंदा मोहिद्दीनपुर एवं शिव बहादुर प्रा.वि. राजापुर को बैच लगाने उपरांत शॉल पहना कर प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र एवं धर्म ग्रंथ भेट करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम प्रतिभाग किए सहयोगी शिक्षकों को उपहार भेट कर उनका स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ताओं में रमेश सोनकर, अवधेश बहादुर, अजय प्रताप सिंह, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेंद्र यादव ने किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश यादव, नीतू सिंह, रामेंद्र यादव, आशीष कुमार सिंह, प्रीति वर्मा, जय प्रकाश , धीरेन्द्र कुमार, हँस राज, राम शिरोमणि त्रिपाठी,रमेश सोनकर, अवधेश बहादुर,दिग्विजय सिंह, निरुपमा बाजपेई, नीरज कुमार, सरिता नागेंद्र, प्रशांत चन्द्रवंशी, तारा देवी, दिलीप पाल, शंकरा पांडेय, शब्नाज खातून, अशोक कुमार, अंजुल यादव, पूनम त्रिवेदी, पीयूष बरनवाल, राजेश श्रीवास्तव, अमित सोनकर, गिरजेश आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक व सहचर उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button