India

आंचलिक विज्ञान केंद्र की विजिट कर बच्चों ने जानी विज्ञान की बारीकियां

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले बच्चों की कराई गई एक्सपोजर विजिट, लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र का अमावां ब्लॉक के बच्चों ने किया भ्रमण

रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे देश और दुनिया के बारे में अधिक से अधिक जान सकें, इसके लिए सरकार की तरफ से एक्सपोजर विजिट कराई जा रही है। एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बच्चों को नवीन चीजों से रूबरू कराया जा रहा है। विज्ञान और खगोलीय की दुनिया कितनी बड़ी है इसका नमूना अमावां ब्लॉक के 200 बच्चों ने लखनऊ में स्थिति आंचलिक विज्ञान केंद्र की विजिट करके देखा।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने लखनऊ की एक्सपोजर विजिट करके जानी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले ब बच्चों को विभाग की तरफ से एक्सपोजर विजिट कराई जा रही है।

regional science city 2

अमावां प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने बताया कि लखनऊ में बच्चों की कराई गई एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बच्चों को नवीन चीजों से रूबरू कराया गया। बीईओ ने बताया कि लखनऊ में एक्सपोजर विजिट के लिए भेजे गए छात्र आंचलिक विज्ञान केंद्र पहुँचे, यहां पर उनका भ्रमण करना किसी अजूबा से कम नहीं था।

बच्चों ने बहुत ही बारीकी के साथ में सभी चीजों को देखा और उसके बारे में जानकारी एकत्रित की। करीब 10 एकड़ भूमि के बड़े क्षेत्र में फैले इस केंद्र वैज्ञानिक सिद्धांतों को दर्शाने वाली आकर्षक प्रदर्शनियाँ हैं।

regional science city 1

इस मौके पर एआरपी रितेश कुमार, सलाउद्दीन अंसारी, डॉ. शिवशंकर श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, ब्रजेन्द्र कुमार, राजेश सिंह, मीना, शिल्पी, संगीता, बबिता, प्रीति सक्सेना आदि शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ में विजिट की।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button