Raebareli: परिषदीय विद्यालय जहां पर योग्य शिक्षक की कमी नहीं: ऋचा सिंह

रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नवीन नामांकन में बढोत्तरी के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू हो गया है। इसके साथ ही शिक्षक चौपाल आयोजित करके अभिभावकों के साथ में बैठक का दौर भी जारी है। सोमवार को बीईओ अमावां ऋचा सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय जेतुवा टप्पे विझवन में अभिभावकों के साथ में बैठक की और बच्चों का परीक्षा परिणाम भी वितरित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा में सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमावां ने हरी झंडी व बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई।
अमावां बीईओ ऋचा सिंह सिंह ने कहा कि वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। विद्यालयों में अब स्मार्ट क्लॉसेज आ गई हैं जो कि प्राइवेट विद्यालयों में भी नहीं है। अब हमारे विद्यालय पूरी तरह से मॉन्टेसरी (प्राइवेट विद्यालय) को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। हमारे यहां के शिक्षकों की योग्यता पर बिल्कुल ही सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

प्राइवेट विद्यालयों से अधिक योग्य शिक्षक हमारे यहाँ पर कार्यरत है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे यहां पर बच्चे बहुत आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। आप लोग अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराए और बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजें।

कम्पोजिट विद्यालय जेतुवा टप्पे विझवन के शिक्षक व आरएसएम के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे यहां पर 145 से अधिक बच्चों को अंकपत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि एनएमएमएस की परीक्षा में पास दो बच्चों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत आठ बच्चों को पुस्तक भी वितरित की गई। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज रावत ने किया।
इस मौके एआरपी हरिचंद पांडेय, मानवेंद्र सिंह, मयंक द्विवेदी, रणविजय सिंह गंगापारी, नरेंद्र, कुमकुम, नरेंद्र, गनेश वर्मा, सुयश, सरफराज आदि शिक्षक मौजूद रहे।




