UP

टांय-टांय फुस्स हो गया ऑपरेशन सिंदूर, नहीं मारा गया कोई आतंकवादी: स्वामी प्रसाद मौर्य

Lucknow: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश भर में सेना की हो रही सराहना के बीच भाजपा और बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक विवादित बयान देकर सेना के कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को टांय-टांय फुस्स बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कोई भी आतंकवादी (terrorist) नहीं मारा गया और 24 घंटे में ही ऑपरेशन खत्म कर दिया गया।

अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी मौर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सरकार ने देश को गुमराह किया है। उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी मारा नहीं गया। फिर यह कैसा ऑपरेशन सिंदूर? उन्होंने कहा है कि आपरेशन सिंदूर के नाम पर सिर्फ बहनों से छल किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर 24 घंटे के अंदर ही टांय-टांय फुस्स हो गया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह बयान उसे समय दिया जब पूरा देश सेना के कार्यों की सराहना कर रहा है और उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इससे पहले सुल्तानपुर में भी स्वामी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान पर हमने हमला किया था तो हमें रुकना नहीं चाहिए था। भाजपा ने युद्ध बंद करा के बहनों के सिंदूर का मजाक उड़ाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी तंज कसते हुए कहा कि एक देश एक शिक्षा भी लागू होनी चाहिए। सभी अमीर, गरीब, शहर और गांव के लोगों को समान शिक्षा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अगर 400 सीटें मिली होतीं तो आज संविधान बदल दिया जाता। उन्होंने इसके लिए मैं अयोध्या वासियों को बधाई देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button