India

बुंदेलखंड महोत्सव में बड़ा विस्फोट, 3 की मौत : आतिशबाजी के लिए रखे बम में ब्लास्ट से उछलकर 2 मंजिला बिल्डिंग की छत पर जा गिरा युवक

उत्‍तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से बड़ी खबर आई है। शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर रखे बम व अन्‍य उपकरण अचानक फटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्‍य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विस्‍फोट इतना तेज था कि एक एक व्‍यक्ति उछलकर दो मंजिला भवन की छत पर जा गिरा। घटनास्‍थल के आसपास जो वाहन खड़े थे उन गाड़ियों के शीशे चटक गए।

घटना के बाद पहुंची पुलिस प्रशासन ने फिलहाल बुंदेलखंड उत्सव कार्यक्रम को रोक दिया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को ही कार्यक्रम में भारी संख्‍या में लोगों के पहुंचना था। 

Chitrakoot accident1
दो मंजिला छत पर जा गिरा युवक
बता दें कि  दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का आज बुधवार को दूसरा दिन था। रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम होना था, जहां मंच के पीछे पटाखे रखे गए थे। बताया जा रहा है कि अचानक विस्फोट हुआ और जमीन में 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया। एक युवक का शव 20 फीट ऊंचे छत पर मिला है, यह कार्यक्रम चित्रकूट इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित किया गया था।

 

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button