UP

बहराइच को मिली बड़ी सौगात: दिव्यांग बच्चों के समग्र पुनर्वास हेतु अत्याधुनिक थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

बहराइच। मंगलवार को बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय के प्रांगण में बाबा सुंदर सिंह चाइल्ड डेवलपमेंट एंड ऑटिज़्म रिहैबिलिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिया राय (जुडिशल मजिस्ट्रेट) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस महत्वाकांक्षी केंद्र के निर्माण में कविता निगम (एडीजे) का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

IMG 20260218 WA0001 e1771396458964

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल गोयल एवं अर्चना जैन उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट सहयोगियों के रूप में रागिनी श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, अवनीश श्रीवास्तव एवं गोपीकांत शर्माडॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएंगी, जिनमें डॉ. कौशलेंद्र कुमार, डॉ. चंद्र किशोर एवं डॉ. मणि रत्नम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बहराइच जैसे जनपद के लिए यह केंद्र एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की दिव्यंगताओं के पुनर्वास का कार्य करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं समिति का सराहनीय सहयोग रहा।

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button