UP

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर कांग्रेस का ‘जाति जनगणना संवाद’, भूपेश बघेल और राज बब्बर समेत जुटेंगे दिग्गज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरणों को साधने और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। आगामी 11 अप्रैल 2026 को सत्यशोधक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के विशेष अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस’ के तहत ‘जाति जनगणना संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग और उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के संयोजक मनोज यादव के अनुसार, संवाद सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस ने इस अभियान को धार देने के लिए “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी” का प्रमुख नारा बुलंद किया है। इसके अलावा पोस्टर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के प्रेरक विचार— “ज्ञान ही सच्ची शक्ति है। शिक्षा के बिना समाज कभी मुक्त नहीं हो सकता।” को भी प्रमुखता दी गई है।

मंच पर एक साथ नजर आएंगे देश और प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी जाति जनगणना के इस महत्वपूर्ण संवाद में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों और प्रमुख वक्ताओं की सूची में शामिल हैं:

  • श्री भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
  • श्री पूनम प्रभाकर (मंत्री, तेलंगाना सरकार)
  • श्री के. राजू (प्रभारी महासचिव, झारखंड)
  • श्री कमलेश्वर पटेल (सदस्य, कांग्रेस वर्किंग कमेटी)
  • श्री अविनाश पांडे (राष्ट्रीय महासचिव, AICC)
  • श्री राज बब्बर (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
  • श्री अजय राय (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
  • श्री अजय कुमार लल्लू (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
  • श्रीमती आराधना मिश्रा (नेता विधान मंडल दल, कांग्रेस)
  • श्री इमरान प्रतापगढ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट)
  • डॉ. अनिल जयहिंद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग, AICC)
  • श्री राजेंद्र पाल गौतम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एससी डिपार्टमेंट)

संगठन के कई अहम पदाधिकारी भी होंगे शामिल

इस बड़े आयोजन में शीर्ष नेतृत्व के अलावा AICC के 6 सचिवों सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण चेहरे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें राष्ट्रीय सचिव श्री जितेंद्र बघेल और श्री शाहनवाज आलम प्रमुख हैं।

जनप्रतिनिधियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं में पूर्व सांसद श्री रवि वर्मा, सांसद श्री राकेश राठौर, विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक श्री छोटेलाल गंगवार और मछुआरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अनिल यादव, उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय सचिव श्री राहुल प्रजापति, प्रदेश सचिव श्री राहुल राजभर और पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश ठाकुर भी इस संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button