UP

लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में लगी सिक्कों से बनी 18 फीट की श्री राम की प्रतिमा

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के शॉपिंग मॉल फन रिपब्लिक में मंगलवार को एक इतिहास लिखा गया। मॉल में पांच और दस के डेढ़ लाख सिक्कों से 18 फीट ऊंची भगवान श्री राम की प्रतिमा स्थापित की गई। इस प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया।

लखनऊ समेत गोरखपुर एवं कलकत्ता के लगभग 25 कारीगरों ने मिलकर आस्था के इस प्रतिबिंब का निर्माण किया। श्री राम की प्रतिमा बनाने में इन कारीगरों को बीस दिन से ज्यादा का समय लगा है। आस्था और कला के इस संगम को एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में लगी सिक्कों से बनी 18 फीट की श्री राम की प्रतिमा

इस खास मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा भारत देश अपनी संस्कृति, विचारों और अध्यात्म के लिए जाना जाता है और यह मूर्ति उसी अध्याय में एक नया नाम है। श्री राम हम सबके आराध्य हैं। और हमें उनके दिखाए मार्ग पर ही चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं फन रिपब्लिक मॉल को जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह को इस शानदार भव्य और निष्ठा से पूर्ण आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। और आशा करता हूं कि आगे भी इस तरह के इससे भी कई भव्य आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आयोजित किए जाएंगे।

फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह इस खास मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किया कार्यक्रम हमारी संस्कृति और हमारी आस्था का प्रतिबिंब है। हमारा या कार्यक्रम दिवाली तक चलता रहेगा जिसमें आने वाले दिनों में कंटेम्प्रेरी रामायण का आयोजन, शॉप एंड विन प्रतियोगिता भी होगी जिसमें टॉप शॉपर को एक ग्राम सोने का सिक्का दिया जाएगा इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न तरह की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button