India

उमंग उत्सव में दिखा जोश, बच्चों के कार्यक्रम देख सब हुए मंत्रमुग्ध

रायबरेली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलगी में आयोजित हुआ ‘उमंग’ वार्षिकोत्सव

रायबरेली। अमावां ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलगी में वर्ष 2024-25 का ‘उमंग’ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग व प्रबंधक कॉलेजों की तरह ही यहां पर आयोजित उमंग उत्सव (वार्षिकोत्सव) में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह और विशिष्ट अतिथि आरएसएम के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, एसआरजी सुनील यादव, डीपीए के प्रदेश महामंत्री अशोक प्रियदर्शी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक शफीर्कुरहमान उर्फ गुड्डू मास्टर ने की।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ में की गई। बच्चों की तरफ से प्रस्तुत किया गया कॉमेडी नृत्य के साथ ही राजस्थान का कालबेलिया लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। आदिवासी की वेशभूषा में उनके ही कदम ताल को मिलाकर प्रस्तुत की गई छात्राओं की खास प्रस्तुति ने सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। छात्रों के चुनरी डांस ने सभी का खूब मनोरंजन किया। विज्ञान से संबंधित कंकाल तंत्र, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र एवं परिसंचरण तंत्र के बारे में धाराप्रवाह के साथ संबंधित का चित्र लगाकर उसका प्रस्तुतीकरण किया।

बीडीओ संदीप सिंह ने कहा कि मैं पूरी तरह से मन बनाकर आया था कि विद्यालय परिवार के बीच में महज दस मिनट का दूंगा क्योंकि अन्य बहुत सारे जरूरी प्रशासनिक कार्य पूर्ण कराने थे लेकिन बच्चों के कार्यक्रमों ने मुझे पूरा समय देने के लिए बाध्य किया। छात्रों का कांफिडेंस स्वयं बयां कर रहा था कि इस तैयारी के पीछे उनकी तथा उनकी शिक्षिका की कितनी कठिन मेहनत लगी है। उन्होंने बच्चों की मांग पर जल्द ही बच्चों को अपने स्तर से स्मॉर्ट क्लॉस दिलाने का वादा किया।

उन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में परचम लहराकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले तीनों बच्चों वंदना, रेशमी तथा शिवा सहित सभी प्रतिभागी बच्चों एवं कक्षा 8 में अध्ययनरत बच्चों को सम्मानित भी किया। गुड्डृ मास्टर ने कहा कि बच्चों के शानदार कार्यक्रमों एवं प्रधानाध्यापक की प्रशंसा करते हुए कहा हमें फक्र है कि आपने अपनी कठिन मेहनत और लगन से विद्यालय को बुलंदियों पर पहुंचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापक मीना की तरफ से कराई गई तैयारी व शैक्षणिक माहौल की तारीफ की। इस मौके पर एआरपी डॉ. एसएस श्रीवास्तव, रितेश, अब्दुल मन्नान, सलाउद्दीन अंसारी और जेपी रावत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल नोडल शिक्षक बल्ला नीरज रावत ने किया।

इस मौके पर आरएसएम के जिला संगठन मंत्री मधुकर सिंह, एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री रोहित चौधरी, जूनियर हाई स्कूल संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह, आरएसएम के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, शिक्षक राजेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, अनीता प्रियदर्शी, ग्राम प्रधान फूलचंद्र, एसएमसी अध्यक्ष रामदेव, शिक्षिका ऊषा, गरिमा सिंह, रामभरत राजभर, कमल कुमार अहिरवार, डॉ मनोज, प्रवेश यादव, हनी गुलाटी, मनीषा चौधरी, राखी वर्मा, मनीषा सिंह, वरुणेंद्र, विनीता आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button